फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi talked to four nurses working actively in pandemic give suggestions to government

कोरोना से लड़ने के लिए जरूरी है कि सरकारें पहले इस समस्या को स्वीकारें: राहुल गांधी

Wed, 01 Jul 2020 01:00 PM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Tanuja Yadav Updated Wed, 01 Jul 2020 01:00 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi talked to four nurses working actively in pandemic give suggestions to government
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और राजनेता राहुल गांधी ने डॉक्टर्स डे के दिन भारत और विदेश में कोरोना वायरस के खिलाफ सक्रिय चार भारतीय नर्सों से बातचीत की। बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने कहा कि कोविड-19 से लड़ाई के लिए जरूरी है कि सरकारें इस समस्या को स्वीकार करें और इसका सामना करें।

विज्ञापन



राहुल गांधी ने यह भी कहा कि सरकारें ये समझाने का प्रयास कर रही हैं कि कोरोना महामारी समस्या उतनी भयावह नहीं है जितनी दिख रही है, जबकि ऐसा नहीं है। राहुल गांधी ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई से जुड़े स्वास्थ्यकर्मियों के अनुभव को लोगों के समक्ष साझा किया।
विज्ञापन


उन्होंने न्यूजीलैंड में काम कर रही केरल की अनु रगनत, ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में सेवारत राजस्थान के नरेंद्र सिंह, ब्रिटेन में कार्यरत केरल की शेरिमोल पुरावदी और दिल्ली स्थित एम्स में काम कर रहे केरल के विपिन कृष्णन से कोरोना महामारी के संबंध में बातचीत की।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने बताया कि वो इस तथ्य से हैरान हैं कि दिल्ली के कई अस्पतालों में कोरोना जांच की अनुमति नहीं दी जा रही है। निजी अस्पताल के एक डॉक्टर मुझे बता रहे थे कि अगर वे कोरोना संक्रमितों की जांच नहीं कर सकते, तो उनके लिए काम करना असंभव है। 

कांग्रेस नेता ने कहा कि उन्हें लगता है कि सरकारें इस धारणा को लेकर काम करने की कोशिश कर रही हैं या यह समझाने की कोशिश कर रही हैं कि समस्या उतनी भी भयावह नहीं है जितनी वह दिख रही है। उनका मानना है कि अगर किसी समस्या का सामना करना पड़ता है तो उसके हल के लिए उस समस्या को स्वीकारना जरूरी है। 


राहुल गांधी ने कहा कि समस्या को सही ढंग से परिभाषित करना और फिर उस समस्या से लड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि आप उस पर कैसी प्रतिक्रिया देंगे। संवाद के दौरान एम्स के नर्स विपिन कृष्णन ने खुद और अपनी पत्नी के कोरोना से संक्रमित होने का अनुभव साझा किया। 

इसके अलावा एक स्वास्थ्यकर्मी को दिल्ली सरकार की ओर से घोषित आर्थिक मदद नहीं मिलने का उल्लेख किया जिनकी मौत पिछले दिनों के कोरोना के कारण हुई। इस पर कांग्रेस नेता ने कहा कि वह स्वास्थ्यकर्मियों के मुद्दों को उठाएंगे और सरकार को पत्र भी लिखेंगे।

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी कोविड-19 संकट के असर और इससे निपटने के तरीकों को लेकर अलग-अलग क्षेत्रों की हस्तियों के साथ संवाद कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed