फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi says China has occupied Indian land, PM modi denial will benefit neighbouring country

चीन विवाद पर सोनिया-राहुल ने पूछा केंद्र से सवाल, कहा- सच बताएं प्रधानमंत्री मोदी

Fri, 26 Jun 2020 10:55 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Fri, 26 Jun 2020 10:55 PM IST
सार

कांग्रेस ने चीन के साथ सीमा विवाद को लेकर एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो संदेश के माध्यम से प्रधानमंत्री से इस मुद्दे पर सवाल किए। राहुल ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए अपने वीडिया का कैप्शन लिखा, 'प्रधानमंत्री जी, देश आपसे सच सुनना चाहता है।' वहीं, भाजपा ने सोनिया और राहुल के इन आरोपों को लेकर कांग्रेस पर झूठ बोलने और गलत तथ्य प्रसारित करने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi says China has occupied Indian land, PM modi denial will benefit neighbouring country
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कांग्रेस ने गलवां घाटी में शहीद हुए 20 भारतीय जवानों के सम्मान में शुक्रवार को ‘शहीदों को सलाम दिवस’ मनाया। इस मौके पर पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि सीमा पर संकट के समय सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताना चाहिए कि क्या वह इस विषय पर देश को विश्वास में लेंगे?

विज्ञापन


विज्ञापन


राहुल गांधी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में सच बोलें और अपनी जमीन वापस लेने के लिए कार्रवाई करें तो पूरा देश उनके साथ खड़ा होगा। इससे पहले कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के विभिन्न स्थानों पर स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमाओं व शहीद स्मारकों के सामने एकत्र होकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पार्टी ने कहा कि इस दौरान सामाजिक दूरी का पालन किया गया।

सुरक्षा बलों का मनोबल गिराना चाहती है कांग्रेस : भाजपा

भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिंहा राव ने राजीव गांधी फाउंडेशन को चीन से मिली कथित राशि का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इस अति गंभीर मुद्दे पर कोई जवाब नहीं दे पा रही है। कांग्रेस केवल देश के सुरक्षा बलों का मनोबल कमजोर करना चाहती है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अभी तक जनता को कोई स्पष्टीकरण नहीं दे पाई है। 

सोशल मीडिया पर भी चलाया अभियान

उधर, कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर ‘स्पीक अप फॉर आवर जवान्स’ नामक अभियान चलाया जिसके तहत नेताओं ने वीडियो पोस्ट कर अपनी भावनाएं व्यक्त कीं। सोनिया ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘लद्दाख की गलवां घाटी में चीनी घुसपैठ को रोकते हुए हमारे 20 सैनिक वीरगति को प्राप्त हुए। देश उनके बलिदान के लिए सदैव आभारी रहेगा। हमें हमारे सैनिकों और सेना पर नाज है। देश सुरक्षित है क्योंकि हमारी सेना प्राणों की आहुति देकर भी देश की हिफाजत करती है।'

उन्होंने सेना के प्रति एकजुटता प्रकट करते हुए कहा, ‘आज जब भारत चीन सीमा पर संकट की स्थिति है तो केंद्र सरकार अपनी जिम्मेदारी से पीछे नहीं हट सकती।’ कांग्रेस अध्यक्ष ने सवाल किया, ‘आज जब हम शहीदों को नमन कर रहे हैं तो देश जानना चाहता है कि अगर चीन ने लद्दाख में हमारी सरजमीं पर कब्जा नहीं किया तो फिर हमारे 20 सैनिकों की शहादत क्यों और कैसे हुई?’

उन्होंने यह भी पूछा, ‘चीन के सैनिकों द्वारा लद्दाख इलाके में कब्जा की गई हमारी सरजमीं को मोदी सरकार कैसे और कब वापस लेगी? क्या चीन द्वारा गलवां घाटी और पैंगोंग सो इलाके में नए निर्माण और नए बंकर बनाकर हमारी भूभागीय अखंडता का उल्लंघन किया जा रहा है? क्या प्रधानमंत्री इस विषय पर देश को विश्वास में लेंगे? आज पूरा देश सेना और सैनिकों के साथ खड़ा है। सरकार को चाहिए कि वह भारतीय सेना को पूरा सहयोग, समर्थन और ताकत दे। यही सच्ची देशभक्ति है।’

एक नहीं तीन जगह चीन ने छीनी जमीन : राहुल

वहीं, राहुल गांधी ने वीडियो संदेश में कहा, ‘कुछ दिन पहले हमारे प्रधानमंत्री ने कहा कि हिंदुस्तान की एक इंच जमीन किसी ने नहीं ली, कोई हिंदुस्तान के भीतर नहीं आया। उपग्रह से ली गई तस्वीरों से पता चल रहा है, लद्दाख के लोग कह रहे हैं और सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी कह रहे हैं कि चीन ने तीन जगह हमारी जमीन छीनी है।’ उन्होंने कहा, ‘आप बोलिए कि चीन ने हमारी जमीन ली है और हम कार्रवाई करने जा रहे हैं। पूरा देश आपके साथ खड़ा है।’

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आपको सच बोलना ही पड़ेगा, देश को बताना पड़ेगा। घबराने की कोई जरूरत नहीं है। अगर आप कहेंगे कि जमीन नहीं गई है, लेकिन जमीन गई होगी तो चीन को इससे फायदा होगा। हमें मिलकर इनसे लड़ना है। इन्हें उठाकर वापस फेंकना है, निकालना है।' उन्होंने फिर से यह सवाल दोहराया कि हमारे जवानों को हिंसक झड़प वाली रात बिना हथियार के किसने भेजा और क्यों भेजा?

सवाल उठाना हमारा फर्ज, पीएम जवाब दें : प्रियंका

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा, ‘प्रधानमंत्री जी बयानों को सुनकर कई गंभीर सवाल पैदा होते हैं। इन सवालों को उठाना हमारा फर्ज बनता है। इस देश को यह जानना चाहिए कि जब प्रधानमंत्री जी चीन के नेताओं के साथ दोस्ती कर रहे थे तो वो कौन से समझौते हुए, कौन सी बातचीत हुई जिसने आज चीन को यह हिम्मत दे दी कि उसने भारत की जमीन पर कब्जा किया।’

उन्होंने कहा, 'देश के लोग जानना चाहते हैं कि हमारे सैनिकों को चीन का सामना करने के लिए निहत्थे क्यों भेजा? जहां पर हमारे जवानों ने अपनी जान दी, वह भारत माता का हिस्सा है। आप इस जमीन को चीन को सौंप नहीं सकते। देश यह जानना चाहता है कि भारत की धरती पर चीन को आने की इजाजत किसने दी और क्यों दी? प्रधानमंत्री जी इन सवालों का जवाब आपको देना होगा। जवानों की शहादत पर राजनीति करना पाप है, हम यह पाप नहीं होने देंगे।’

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा, ‘पूरा देश सेना व सैनिकों के साथ खड़ा है। पर मोदी सरकार क्या कर रही है? क्या चीनी सेना ने दोबारा पीपी-14 (गलवां घाटी) में कब्जा नहीं कर लिया है, जहां 20 सैनिक शहीद हुए? मोदी जी आप हमारी सरजमीं से चीनी कब्जा कब छुड़वाएंगे?’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed