फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi met Anganwadi workers and said- Government should not ignore them News In Hindi

Rahul Gandhi: आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मिले राहुल, समस्याओं के समाधान पर दिया जोर; कहा- नजरअंदाज न करे सरकार

Mon, 10 Feb 2025 11:53 PM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शुभम कुमार Updated Mon, 10 Feb 2025 11:53 PM IST
सार

राहुल गांधी ने आज आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। मुलाकात के बाद राहुल ने जोर देकर कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देश के विकास की रीढ़ हैं। सरकार को उनकी समस्याएं हल करनी चाहिए और उचित सम्मान देना चाहिए। यह देश की सभी आंगनवाड़ी बहनों का अधिकार है।

विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi met Anganwadi workers and said- Government should not ignore them News In Hindi
राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के एक प्रतिनिधिमंडल से संसद परिसर में मुलाकात की। उन्होंने सरकार से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं के मुद्दों को गंभीरता से सुनने की मांग की। कांग्रेस की ओर से जारी वीडियो में राहुल गांधी ने कहा, आंगनवाड़ी बहनें दिनभर मेहनत करती हैं, इसलिए उनका सम्मान होना चाहिए और उनकी आवाज सुनी जानी चाहिए। बता दें कि प्रतिनिधिमंडल ने अपनी समस्याएं रखते हुए भविष्य निधि (ग्रेच्युटी) का भुगतान और नौकरियों को स्थायी करने की मांग की।
विज्ञापन


कांग्रेस ने कर्मचारियों की समस्याओं पर दिया जोर
कांग्रेस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भूख और कुपोषण के खिलाफ लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है। लेकिन आज सरकार की उपेक्षा से ये कर्मी अपनी समस्याओं की सुनवाई और सम्मान की गुहार लगा रहे हैं। साथ ही राहुल गांधी ने जोर देकर कहा कि आंगनवाड़ी कार्यकर्ता देश के विकास की रीढ़ हैं। सरकार को उनकी समस्याएं हल करनी चाहिए और उचित सम्मान देना चाहिए। यह देश की सभी आंगनवाड़ी बहनों का अधिकार है।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने लगाया आरोप
राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार इन मुद्दों पर जानबूझकर चुप्पी बनाए हुए है। पार्टी के अनुसार, आंगनवाड़ी केंद्रों में संसाधनों की कमी और कर्मियों के खराब वेतनमान से सेवाओं की गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। विशेषज्ञों का कहना है कि इन कार्यकर्ताओं के बिना राष्ट्रीय पोषण मिशन और मनरेगा जैसे कार्यक्रमों का सफल क्रियान्वयन असंभव है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed