फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi launches fresh attack on govt over Rafale deal, BJP hits back

राफेल सौदे को लेकर राहुल ने फिर साधा सरकार पर निशाना, भाजपा ने किया पलटवार 

Sat, 22 Aug 2020 05:35 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Sat, 22 Aug 2020 05:35 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi launches fresh attack on govt over Rafale deal, BJP hits back
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे को लेकर शनिवार को सरकार पर नए सिरे से निशाना साधा है, जिस पर भाजपा नेता व केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने तगड़ा पलटवार किया है। गोयल ने कहा कि 2024 का लोकसभा चुनाव इस मुद्दे पर लड़ने का लिए राहुल आमंत्रित हैं।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया, 'राफेल (सौदे) में भारतीय खजाने से पैसे की चोरी हुई।' कांग्रेस नेता ने महात्मा गांधी के एक कथन का हवाला देते हुए कहा, 'सत्य एक है, रास्ते अनेक हैं।' 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने जिस खबर का हवाला दिया उसके मुताबिक, नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने रक्षा 'ऑफसेट' अनुबंधों को लेकर अपनी 'परफॉर्मेंस ऑडिट' रिपोर्ट सरकार को सौंप दी है जिसमें राफेल विमानों की खरीद के संदर्भ में किसी 'ऑफसेट' अनुबंध का उल्लेख नहीं है।

राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए रेल मंत्री गोयल ने ट्वीट किया, 'राहुल गांधी के कई सहयोगी निजी तौर पर यह बताते हैं कि अपने पिता के पापों को धोने के लिए राफेल को लेकर राहुल की जो सनक है, उससे पार्टी को नुकसान हो रहा है। परंतु अगर कोई अपने ही विध्वंस का इंतजार कर रहा है तो शिकायत करने वाले हम कौन होते हैं?'


उन्होंने कहा, 'हम राहुल गांधी को 2024 का चुनाव राफेल के मुद्दे पर लड़ने के लिए आमंत्रित करते हैं।' गौरतलब है कि पिछले लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने राफेल विमान सौदे को मुख्य मुद्दा बनाया था और इसको लेकर नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला था। उस चुनाव में कांग्रेस को हार का सामना करना पड़ा था।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed