फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi hits back at PM Narendra Modi says Great grandfather served the country, I don't need anyone's certificate

राहुल का पीएम मोदी पर पलटवार: बोले- 'परदादा ने देश की सेवा की, उनके लिए सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं'

Tue, 08 Feb 2022 07:49 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 08 Feb 2022 07:49 PM IST
सार

राहुल गांधी ने कहा, "वह (पीएम मोदी) डरते हैं कांग्रेस से क्योंकि कांग्रेस सच बोलती है। पीएम का पूरा भाषण कांग्रेस के ऊपर रहा। 

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi hits back at PM Narendra Modi says Great grandfather served the country, I don't need anyone's certificate
कांग्रेस नेता राहुल गांधी। - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मंगलवार को पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा। राहुल ने मोदी की तरफ से बार-बार जवाहरलाल नेहरु का जिक्र किए जाने के मुद्दे पर कहा कि मेरे परदादा ने देश की सेवा की, उन्होंने अपना पूरा जीवन इस देश को दिया। मुझे अपने परदादा के लिए किसी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। 
विज्ञापन


'पीएम मोदी ने नहीं दिए मेरे तीन सवालों के जवाब'
उन्होंने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘वह कांग्रेस डरते हैं, उन्हें घबराहट है क्योंकि कांग्रेस सच्चाई बोलती है। उनका पूरा मार्केटिंग का धंधा है, उनके रिश्ते हैं, उनके मित्र हैं, झूठ फैलाया हुआ है। ऐसे में उनके अंदर डर तो होगा ही।’’ राहुल ने कहा, ‘‘ प्रधानमंत्री का पूरा भाषण कांग्रेस के बारे में, जवाहरलाल नेहरू बारे में था। मगर भाजपा ने जो किया उसके बारे में प्रधानमंत्री ने कुछ नहीं बोला। कुछ न कुछ तो है, कोई न कोई डर तो है।’’ उनके मुताबिक, ‘‘मैंने तीन चीजे कहीं थी। पहली बात यह कि दो हिंदुस्तान बनाए जा रहे हैं जिनमें से एक करोड़ों लोगों का है और दूसरा कुछ अमीर लोगों के लिए है।"
विज्ञापन


"दूसरी बात मैंने कही थी कि एक के बाद हमारी सब संस्थाओं पर कब्जा किया जा रहा है जिससे देश का नुकसान हो रहा है। तीसरी बात यह कही थी कि प्रधानमंत्री जी की दिवालिया विदेश नीति के चलते चीन और पाकिस्तान एक हो गए हैं हैं जो देश के लिए बहुत खतरनाक चीज है। प्रधानमंत्री ने इन तीनों बातों का जवाब नहीं दिया।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


मैंने कोरोना, चीन-पाकिस्तान को लेकर चेतावनी दी, लेकिन नहीं सुन रही सरकार
राहुल ने आगे कहा, "वह (पीएम मोदी) डरते हैं कांग्रेस से क्योंकि कांग्रेस सच बोलती है। पीएम का पूरा भाषण कांग्रेस के ऊपर रहा। कांग्रेस ने क्या किया, क्या नहीं किया। लेकिन मैंने सदन में जो तीन बातें कहीं थी, प्रधानमंत्री ने उनमें से किसी भी बात पर जवाब नहीं दिया। मैंने पहले कोविड को लेकर भी कहा थी कि कोविड से खतरा है और किसी ने मेरी बात नहीं मानी। मैंने सदन में बोला है कि पाकिस्तान और चीन से खतरा है और इसको गंभीरता से लेना चाहिए, लेकिन इसे भी नहीं सुना गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed