फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 42th day Continue in Andhra Pradesh Read More in Hindi

Bharat Jodo Yatra: 'मेरी भूमिका अब खरगे साहब तय करेंगे', भारत जोड़ो यात्रा के दौरान बोले राहुल गांधी

Wed, 19 Oct 2022 04:51 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 19 Oct 2022 04:51 PM IST
सार

कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' के 42वें दिन आज राहुल गांधी ने आंध्र प्रदेश के कुरनूल के चागी गांव से पदयात्रा की शुरुआत की।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra 42th day Continue in Andhra Pradesh Read More in Hindi
राहुल गांधी - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा का आज 42वां दिन है। राहुल ने अपने 42वें दिन की यात्रा की शुरुआत आंध्रप्रदेश के कुरनूल के चागी गांव से की। इस दौरान पदयात्रा में भारी संख्या में कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।  राहुल गांधी की भारत जोड़ों यात्रा अब तक करीब 1025 किमी से ज्यादा का सफर तय कर चुका है। वहीं पदयात्रा से पहले राहुल गांधी ने अदोनी स्थित श्री गंगा भवानी मंदिर का दौरा भी किया। वहीं इस दौरान राहुल गांधी ने मीडिया को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव पर खुलकर अपनी बात रखी।

विज्ञापन


कांग्रेस देश की अकेली पार्टी जिसने पार्टी अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कराए: राहुल गांधी
राहुल ने शशि थरूर द्वारा अध्यक्ष पद के चुनावों में धांधली के आरोप लगाए जाने के सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि देश में सिर्फ कांग्रेस है जिसने चुनाव (पार्टी अध्यक्ष पद के लिए) कराए। हम ही ऐसी पार्टी है जिसके अंदर चुनाव आयोग है और जिसके मुखिया टी. एन. शेषन प्रकार के व्यक्ति हैं। उन्होंने कहा कि मैने मिस्त्री जी के साथ काम किया है और वह सीधी बात करने वाले व्यक्ति हैं। कुछ भी मुद्दे सामने आते हैं वह चुनाव आयोग के सामने रखे जाएंगे और उस पर चुनाव आयोग अपना निर्णय लेगा कि चुनावों में धांधली हुई या नहीं। 
विज्ञापन


मेरी भूमिका खरगे साहब तय करेंगे: राहुल गांधी
आंध्र प्रदेश में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कहा कि मैं अपनी और ना ही कांग्रेस के अध्यक्ष की भूमिका के बारे में कुछ कह सकता हूं। वह काम (मल्लिकार्जुन) खरगे साहब का है। मेरी भूमिका क्या होगी वह नए अध्यक्ष तय करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन




राहुल की भारत जोड़ो यात्रा 23 अक्तूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ 23 अक्तूबर को तेलंगाना में प्रवेश करेगी और सात नवंबर तक राज्य में रहेगी। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) तेलंगाना के प्रभारी मणिकम टैगोर ने यह जानकारी दी। सोमवार को एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि हम भारत जोड़ो यात्रा के स्वागत के लिए तैयार हैं। तेलंगाना राज्य में यात्रा का विवरण साझा करते हुए खुशी हो रही है। 


राहुल की पदयात्रा 12 राज्यों से गुजरेगी
राहुल  गांधी अपनी पदयात्रा के दौरान 12 राज्यों से गुजरकर  3,570 किलोमीटर लंबी दूरी तय करने वाले हैं। यह यात्रा पांच महीनों तक चलेगी। कांग्रेस का कहना है कि राहुल गांधी आर्थिक विषमताओं, सामाजिक ध्रुवीकरण, राजनीतिक केंद्रीकरण की समस्याओं और  विचारधाराओं की लड़ाई के रूप में यह रैली कर रहे हैं।

अब तक चार राज्यों से गुजर चुकी राहुल की पदयात्रा
आपको बता दें कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा सात सितंबर से कन्याकुमारी से शुरू हुई थी जो कि अब तक चार राज्यों तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश से गुजर चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed