फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Leader Rahul Gandhi attacks BJP Led Central Government over Poverty issue says where are those Achche Din news and updates

राहुल गांधी का सरकार पर तंज: गरीबी का मुद्दा उठा बोले- कहां है वे जो कहते थे कि अच्छे दिन आने वाले हैं

Sun, 07 Nov 2021 08:49 PM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 07 Nov 2021 08:49 PM IST
सार

राहुल ने जो रिपोर्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की, उसमें दावा किया गया है कि 2020 में 7.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं और गरीबों की संख्या बढ़ रही है। एक ट्वीट कर राहुल ने पूछा, ‘‘जो पहले मध्यवर्ग में थे, अब ग़रीब हैं।

विज्ञापन
Congress Leader Rahul Gandhi attacks BJP Led Central Government over Poverty issue says where are those Achche Din news and updates
राहुल ने आरोप लगाया कि देश का मध्यम वर्ग अब गरीब हो गया है और गरीबों की स्थिति और खराब हो गयी है। - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने रविवार को गरीबी के मुद्दे को उठाते हुए सरकार को निशाने पर ले लिया। राहुल ने आरोप लगाया कि देश का मध्यम वर्ग अब गरीब हो गया है और गरीबों की स्थिति और खराब हो गयी है।

विज्ञापन


देश में पिछले आठ वर्षों में गरीबों की संख्या तेजी से बढ़ने का दावा करने वाली एक खबर साझा करते हुए राहुल ने सरकार पर हमला बोला। उन्होंने सवाल किया कि वे लोग कहां हैं जो कहा करते थे कि ‘‘अच्छे दिन’’ आने वाले हैं।
विज्ञापन


राहुल ने जो रिपोर्ट अपने ट्विटर अकाउंट पर साझा की, उसमें दावा किया गया है कि 2020 में 7.6 करोड़ लोग गरीबी रेखा के नीचे चले गए हैं और गरीबों की संख्या बढ़ रही है। एक ट्वीट कर राहुल ने पूछा, ‘‘जो पहले मध्यवर्ग में थे, अब ग़रीब हैं। जो पहले ग़रीब थे, अब कुचले जा रहे हैं। कहां गए जो कहते थे अच्छे दिन आ रहे हैं?’’
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं कांग्रेस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भी आरोप लगाया कि ‘अच्छे दिन’ आने का इंतजार करते-करते लोग अपने बेहतरीन दिन गंवाते चले गए। एक दिन पहले ही राहुल ने सरकार पर तेल और एलपीजी के बढ़ते दामों को लेकर भी हमला बोला था। 

गौरतलब है कि राहुल ने एक दिन पहले ही एक अन्य रिपोर्ट साझा करते हुए दावा किया था कि एलपीजी के दाम बढ़ने से लाखों परिवार चूल्हा फूंकने को मजबूर हैं। कांग्रेस नेता ने ट्वीट में कहा था, ‘‘विकास के जुमलों से कोसों दूर, लाखों परिवार चूल्हा फूंकने पर मजबूर। मोदी जी के विकास की गाड़ी रिवर्स गियर में है और ब्रेक भी फेल हैं।’’


राहुल गांधी ने जिस खबर का हवाला दिया उसमें एक सर्वे रिपोर्ट के आधार पर बताया गया कि रसोई गैस के सिलेंडर के दाम बढ़ने के कारण 42 प्रतिशत परिवारों ने खाना बनाने के लिए फिर से लकड़ी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed