फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Rahul Gandhi arrives at Thiruvananthapuram Airport

केरल दौरे में केंद्र पर हमलावर राहुल गांधी, बोले- रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्र की रीढ़ तोड़ दी गई

Tue, 23 Feb 2021 08:20 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: प्रियंका तिवारी Updated Tue, 23 Feb 2021 08:20 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Rahul Gandhi arrives at Thiruvananthapuram Airport
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : ANI

विज्ञापन

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और केरल के वायनाड से सांसद राहुल गांधी आगामी विधानसभा चुनाव से पहले केरल और तमिलनाडु के तीन दिवसीय दौरे पर हैं। केरल के दौरे के बाद वह मंगलवार को (तिरुवनंतपुरम) त्रिवेंद्रम पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया।
 



गांधी ने यहां कहा, 'पहले 15 साल के लिए, मैं उत्तर भारत में सांसद रहा। मुझे एक अलग तरह की राजनीति की आदत हो गई थी। मेरे लिए, केरल आना बहुत नया था क्योंकि अचानक मैंने पाया कि लोग मुद्दों में दिलचस्पी रखते हैं और न केवल सतही तौर पर बल्कि मुद्दों पर विस्तार से चर्चा भी करना चाहते हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

 

राहुल ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले छह सालों में रोजगार पैदा करने वाले क्षेत्र की रीढ़ तोड़ दी गई। किसान और छोटे व्यापरियों को नोटबंदी और जीएसटी से फायदा नहीं हुआ। उन्होंने आगे कहा, 'भारत को रोजगार देने वाले लोग कौन हैं? छोटे व्यवसाय, मध्यम आकार के व्यवसाय, दुकानदार, किसान- यह ऐसे लोग हैं जो इस महान देश को रोजगार देते हैं।'

 

बता दें, केरल के दौरे के पहले दिन राहुल ने वायनाड में किसानों के समर्थन में ट्रैक्टर रैली निकाली थी। इस दौरान उन्होंने खुद ट्रैक्टर चलाया और केंद्र सरकार पर जमकर हमलावर रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed