{"_id":"61efe045f4d54147f00a0116","slug":"congress-leader-priyanka-gandhi-says-elections-must-be-fought-in-development-issues-slamming-bjp-and-sp-ahead-of-up-elections-2022","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका का दावा: गोरखपुर से चुनाव लड़ाकर योगी का कद कम कर रहा है भाजपा नेतृत्व, एक ही 'सुप्रीम नेता' हो सकता है","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका का दावा: गोरखपुर से चुनाव लड़ाकर योगी का कद कम कर रहा है भाजपा नेतृत्व, एक ही 'सुप्रीम नेता' हो सकता है
Tue, 25 Jan 2022 05:31 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 25 Jan 2022 05:31 PM IST
सार
प्रियंका गांधी ने कहा कि यही सही समय है कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझें और राजनीति में अपने सही स्थान की मांग करें।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी
- फोटो : twitter/priyankagandhi
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार पर जम कर हमला होला। उन्होंने कहा कि यह आवश्यक है कि चुनाव विकास के मुद्दों पर ही लड़े जाएं। कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में गलत रास्ता अख्तियार करने से इनकार कर दिया है। प्रियंका ने कहा कि महिलाओं को एक अलग राजनीतिक इकाई तरह मतदान करना चाहिए, यही समय है कि वह अपने अधिकारों को समझें और राजनीति के मैदान में अपने उचित स्थान की मांग करें।
विज्ञापन
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) और समाजवादी पार्टी (सपा) को निशाने पर लेते हुए प्रियंका ने कहा कि दोनों दलों को ध्रुवीकरण भाता है क्योंकि इससे दोनों का वोट बैंक मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा को ध्रुवीकरण का फायदा उठाने से रोकने के लिए प्रदेश की जनता को अलग तरह की राजनीति का विकल्प देने की जरूरत है। योगी आदित्यनाथ के गोरखपुर से चुनाव लड़ने को लेकर गांधी ने कहा कि मुझे लगता है भाजपा नेतृत्व उनके कद को कम करना चाहता है।
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि भाजपा का यह कदम संकेत देता है कि उनका नेतृत्व योगी आदित्यनाथ के कद को कम करना चाहती है क्योंकि उनकी निरंकुश व्यवस्था में केवल एक ही सुप्रीम नेता हो सकता है। बता दें कि भाजपा ने 15 जनवरी को एलान किया था कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे। इससे पहले ऐसी चर्चा चल रही थी कि आदित्यनाथ को अयोध्या से उम्मीदवार बनाया जा सकता है, लेकिन पार्टी नेतृत्व ने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
'लोगों को बचाने में नाकाम रही भाजपा सरकार'
उन्होंने कोविड महामारी के दौरान राज्य सरकार पर कुप्रबंधन का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह सरकार लोगों को बचाने में असफल रही। चाहे वह आशा बहू हों या चिकित्सक, नर्स या अन्य स्वास्थ्य कर्मी हों, कोरोना महामारी के दौरान अपनी परवाह न कर काम करने वाले ऐसे लोगों को प्रोत्साहित करने की जगह भाजपा ने डर का माहौल बनाया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार लोगों की जान बचाने के स्थान पर केवल सच्चाई को छिपाने की कोशिशें करती रही।