{"_id":"5e7bee378ebc3e7699110711","slug":"congress-leader-p-chidambaram-supported-pm-narendra-modi-on-lockdown-to-tackle-coronavirus-pandemic","type":"story","status":"publish","title_hn":"चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया जनता का कमांडर, लॉकडाउन के फैसले का किया समर्थन","category":{"title":"Rajpath","title_hn":"राजपथ","slug":"rajpath"}}
चिदंबरम ने प्रधानमंत्री मोदी को बताया जनता का कमांडर, लॉकडाउन के फैसले का किया समर्थन
Thu, 26 Mar 2020 05:20 AM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Thu, 26 Mar 2020 05:20 AM IST
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम (फाइल फोटो)
- फोटो : एएनआई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी चिदंबरम ने कोविड-19 के खिलाफ जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करने का आह्वान किया है। मोदी के धुर विरोधी चिदंबरम ने कोरोना के खिलाफ जंग को ‘ऐतिहासिक क्षण’ और मोदी को कमांडर व जनता को सैनिक बताया।
विज्ञापन
चिदंबरम ने एक बयान में इस मुश्किल दौर के लिए सरकार दस सुझाव भी दिए। जिसमें गरीब, वंचितों, किसान और मजदूरों के बैंक खाते में रुपये डालने के अलावा सभी जरूरी वस्तुओं और सेवाओं पर 1 अप्रैल से 30 जून तक जीएसटी में पांच फीसदी कटौती करने का सुझाव दिया गया है।
विज्ञापन
चिदंबरम ने कहा कि मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी का 21 दिनों का देशव्यापी लॉकडाउन ऐतिहासिक क्षण है। हमें 24 मार्च से पहले तक अपनी सभी बहसों को पीछे छोड़कर लॉकडाउन को देखना चाहिए, जो कोरोना के खिलाफ एक नई जंग की शुरुआत है।
विज्ञापन
पूर्व वित्त मंत्री ने कहा कि यह हम सबकी जिम्मेदारी है कि हम प्रधानमंत्री, केंद्र और राज्य सरकारों को अपना पूरा समर्थन दें। कांग्रेस के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने हालांकि इसे चिदंबरम की निजी राय बताया और कहा कि यह पार्टी की राय नहीं है।