फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader P Chidambaram says Make public daily vaccination data district wise

सलाह : कांग्रेस ने केंद्र से कहा- टीकाकरण के रोजाना जिलावार आंकड़े जारी करे सरकार

Sun, 23 May 2021 04:54 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 23 May 2021 04:54 PM IST
सार

 कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने ट्वीट किया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टीकाकरण के बारे में रोजाना जिलावार आंकड़े देने चाहिए। पूरे राज्य के आंकड़े में कई चिंताजनक तथ्य छिप जाते हैं।

विज्ञापन
Congress leader P Chidambaram says Make public daily vaccination data district wise
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook

विस्तार

कांग्रेस ने रविवार को दावा किया कि देश में टीकों की कमी है और केंद्र सरकार को टीकाकरण के जिलावार आंकड़े जारी करने चाहिए क्योंकि राज्यवार आंकड़ों में कई तथ्य छिप जाते हैं। कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम ने कहा कि दिल्ली में टीकों की कमी की वजह से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों के लिए टीकाकरण रोक दिए जाने के बाद अब ऐसी ही खबर तेलंगाना से आई है। उन्होंने ट्वीट किया कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को टीकाकरण के बारे में रोजाना जिलावार आंकड़े देने चाहिए। पूरे राज्य के आंकड़े में कई चिंताजनक तथ्य छिप जाते हैं।

विज्ञापन


चिदंबरम ने कहा कि क्या ‘कोई कमी नहीं होने की’ हर्षवर्धन की दलील दिल्ली और तेलंगाना में सामने आते तथ्यों का जवाब दे देगी। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि तेलंगाना के 33 जिलों में से 29 में कोई टीका नहीं लगा है क्योंकि टीकों की कमी है। उन्होंने आरोप लगाया कि रोजाना टीकाकरण की संख्या कम होने की वजह टीकों की कमी है। चिदंबरम ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से आग्रह किया कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से मिलकर इस मुद्दे का हल निकालें।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि केंद्र कहता है कि राज्यों के पास टीकों की 1.6 करोड़ खुराक उपलब्ध हैं, लेकिन कर्नाटक और दिल्ली समेत अनेक राज्यों ने टीकों की कमी की वजह से 18 से 44 आयुवर्ग के लोगों को टीके लगाना बंद कर दिया है। कांग्रेस सरकार की टीकाकरण नीति की लगातार आलोचना कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी विषय पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘अहंकारी’ हैं। उन्होंने हिंदी में ट्वीट में करते हुए लिखा कि एक तो महामारी, उस पर प्रधान अहंकारी! गांधी ने अपने इस ट्वीट के साथ एक खबर का हवाला दिया है जिसमें कोविशील्ड की निर्माता कंपनी सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) के एक शीर्ष अधिकारी ने आरोप लगाया है कि सरकार ने टीकों के उपलब्ध भंडार और डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देश को ध्यान में रखे बिना कई आयु वर्ग के लोगों को टीका लगाना शुरू कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed