फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader P Chidambaram said electoral bonds the biggest scam of the decade

पी चिदंबरम का केंद्र सरकार पर हमला, कहा- चुनावी बांड दशक का सबसे बड़ा घोटाला

Sat, 23 Nov 2019 09:52 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 23 Nov 2019 09:52 PM IST
विज्ञापन
Congress leader P Chidambaram said electoral bonds the biggest scam of the decade
पी चिदंबरम (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने चुनावी बांड को लेकर केंद्र सरकार पर कटाक्ष किया है। चुनावी बांड को 'दशक का सबसे बड़ा घोटाला' करार देते हुए चिदंबरम ने शनिवार को कहा कि जिन लोगों ने भाजपा को दान दिया उनके बारे में पार्टी को पता है। 

विज्ञापन

 
विज्ञापन





उन्होंने कहा, जिन्होंने दान नहीं दिया है उनके बारे में भी भाजपा जानती है। अगर कोई पूरी तरह से अंधेरे में है तो वो है भारत की जनता। चिदंबरम की तरफ से उनके परिवार ने ये ट्वीट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि 16 अक्तूबर को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में ईडी द्वारा गिरफ्तार किए गए चिदंबरम, वर्तमान में ट्रायल कोर्ट के आदेश के तहत 27 नवंबर तक न्यायिक हिरासत में हैं। 

केंद्रीय वित्त मंत्री के रूप में चिदंबरम के कार्यकाल के दौरान 2007 में 305 करोड़ रुपये के विदेशी फंड प्राप्त करने के लिए आईएनएक्स मीडिया समूह को विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता का आरोप लगाते हुए सीबीआई ने 15 मई, 2017 को मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed