फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader P Chidambaram dig at BJP said Wholesale buyer will buy nearly all MLAs in India one day

P Chidambaram: चिदंबरम का भाजपा पर निशाना, कहा- थोक खरीदार एक दिन भारत के करीब सभी विधायकों को खरीद लेंगे

Thu, 15 Sep 2022 04:40 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 15 Sep 2022 04:40 AM IST
सार

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गोवा में कांग्रेस के उन तीन विधायकों की भी सराहना की जो अपने आठ सहयोगियों के साथ सत्ताधारी भाजपा में शामिल नहीं हुए। चिदंबरम ने कहा कि इन तीन विधायकों ने भगवान, पार्टी, मतदाताओं और सिद्धांतों के प्रति “दृढ़ निष्ठा” का परिचय दिया है।

विज्ञापन
Congress leader P Chidambaram dig at BJP said Wholesale buyer will buy nearly all MLAs in India one day
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम (फाइल फोटो)। - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधते हुए गंभीर आरोप लगाए। गोवा में कांग्रेस के आठ विधायकों के भाजपा में शामिल होने को लेकर सत्ताधारी दल पर निशाना साधते हुए पी चिदंबरम ने बुधवार को कहा कि 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक “थोक खरीदार” है और एक दिन, वह खरीदार लगभग सभी विधायकों को खरीद लेगा और देश के मतदाताओं का मजाक उड़ाएगा।

विज्ञापन


पूर्व केंद्रीय मंत्री ने गोवा में कांग्रेस के उन तीन विधायकों की भी सराहना की जो अपने आठ सहयोगियों के साथ सत्ताधारी भाजपा में शामिल नहीं हुए। चिदंबरम ने कहा कि इन तीन विधायकों ने भगवान, पार्टी, मतदाताओं और सिद्धांतों के प्रति “दृढ़ निष्ठा” का परिचय दिया है।

विज्ञापन


पूर्व मुख्यमंत्री दिगंबर कामत सहित तटीय राज्य के 11 कांग्रेसी विधायकों में से आठ बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए, जिससे विपक्षी दल को गहरा धक्का लगा है। 40 सदस्यीय प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस के अब सिर्फ तीन विधायक - कार्लोस फरेरा, यूरी अलेमाओ और अल्टोन डी कोस्टा बचे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार कई ट्वीट कर चिदंबरम ने कहा, “गोवा की राजनीति का अभिशाप विधायकों की 'खरीदारी' है। 2014 के बाद से, भारतीय बाजार में एक थोक खरीदार है। एक दिन, थोक खरीदार भारत के लगभग सभी विधायकों को खरीद लेंगे और भारत के मतदाताओं का मजाक उड़ाएंगे। फिर, मतदाता क्या करेंगे?”

चिदंबरम इस साल की शुरुआत में हुए गोवा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस के वरिष्ठ पर्यवेक्षक थे। उन्होंने कहा कि "एक पार्टी दिग्गजों को मैदान में उतार सकती है। नए चेहरों को मैदान में उतार सकती है। यह शिक्षित उम्मीदवारों को मैदान में उतार सकती है। यदि वे जीत जाते हैं और थोक खरीदार उन्हें किसी भी कीमत पर 'खरीद' लेते हैं, तो पार्टी क्या कर सकती है?"

पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि जब तक गोवा के लोग "बिके हुए" विधायकों के खिलाफ विद्रोह नहीं करते, तब तक वे पिछले दो दशकों से उनके साथ रहे अभिशाप को मिटा नहीं सकते। इससे पहले एक ट्वीट में, चिदंबरम ने कहा, "कार्लोस फरेरा, यूरी अलेमाओ और अल्टोन डी कोस्टा माननीय विधायकों की श्रेणी में हैं और गर्व के साथ पार्टी के साथ खड़े हैं। मैं उन्हें भगवान, उनकी पार्टी, उनके मतदाताओं और उनके सिद्धांतों के प्रति उनकी दृढ़ निष्ठा के लिए सलाम करता हूं।" उन्होंने कहा, "भगवान और गोवा के लोग उन्हें आशीर्वाद दें।"

बता दें कि जनवरी में कांग्रेस उम्मीदवारों ने विधानसभा चुनाव से पहले गोवा में एक मंदिर, एक चर्च और एक दरगाह में वफादारी की शपथ ली थी। इससे पहले जुलाई 2019 में, गोवा कांग्रेस के 10 विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे।


औपचारिक रूप से भगवा पार्टी में शामिल होने से कुछ घंटे पहले, आठ कांग्रेस विधायक - दिगंबर कामत, माइकल लोबो, दलीला लोबो, राजेश फलदेसाई, केदार नाइक, संकल्प अमोनकर, एलेक्सो सिक्वेरा और रुडोल्फ फर्नांडीस को एक तस्वीर में मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत के साथ बातचीत करते देखा गया था, जो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो गया। सावंत के साथ बैठक में अलेमाओ, डी कोस्टा और फरेरा मौजूद नहीं थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed