निधन: वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस नहीं रहे, काफी दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वरिष्ठ कांग्रेस नेता ऑस्कर फर्नांडिस का सोमवार को निधन हो गया। वे काफी समय से बीमार चल रहे थे। 80 साल के ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त से बीमार चल रहे थे और मंगलुरु के अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन पर कांग्रेस नेता श्रीनिवास बीवी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ऑस्कर फर्नांडीस के निधन के बारे में सुनकर दुख हुआ। महान ज्ञान और दृढ़ संकल्प के व्यक्ति थे। वह कांग्रेस के सबसे दयालु और वफादार सैनिकों में से एक थे। ईश्वर नेक आत्मा को शांति प्रदान करें और परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति दे।
ऑस्कर फर्नांडिस की कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी के करीबियों में से एक थे। वह यूपीए सरकार में सड़क-परिवहन मंत्री रह चुके थे। फिलहाल वे राज्यसभा सांसद थे। यूपीए सरकार के दोनों कार्यकाल में मंत्री रह चुके ऑस्कर फर्नांडिस लंबे वक्त के साथ गांधी परिवार के साथ काम कर रहे थे। राजीव गांधी के वह संसदीय सचिव रह चुके हैं।
ऑस्कर फर्नांडिस का जन्म 27 मार्च 1941 को कर्नाटक के उडुप्पी में ही हुआ था। 1980 में कर्नाटक की उडप्पी लोकसभा सीट से वह सांसद चुने गए थे। उसके बाद 1996 तक यहां से लगातार जीतते आए। 1998 में कांग्रेस ने उन्हें राज्यसभा भेज दिया। तब से वह बतौर राज्यसभा सांसद ही संसद के सदस्य बने हुए थे।
Saddened to hear about the demise of Former Union Minister & Senior Congress Leader Oscar Fernandes ji.
— Srinivas BV (@srinivasiyc) September 13, 2021
A man of great knowledge and determination, he was one of the kindest and loyal footsoldier of INC.
God bless the noble soul and give strength to the family to bear this loss pic.twitter.com/GQsneNLTaY
पीएम मोदी ने भी जताया दुख
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के निधन पर पीएमओ ने भी ट्वीट कर दुख जताया। प्रधानमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया, 'राज्यसभा सांसद ऑस्कर फर्नांडिस के निधन से दुखी हूं। इस दुख की घड़ी में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिवार और शुभचिंतकों के साथ हैं। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।
"Saddened by the demise of Rajya Sabha MP Shri Oscar Fernandes Ji. In this sad hour, my thoughts and prayers are with his family and well-wishers. May his soul rest in peace: PM," tweets PMO pic.twitter.com/qthlW7NRmg
— ANI (@ANI) September 13, 2021
राहुल गांधी ने बताया निजी क्षति
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ऑस्कर फर्नांडीस के निधन को निजी क्षति बताया है। उन्होंने दिवंगत नेता को एक मार्गदर्शक व परामर्शदाता के रूप में याद किया। राहुल गांधी ने ट्वीट किया, 'मैं श्री ऑस्कर फर्नांडीस के परिवार व मित्रों के प्रति हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं। यह मेरे लिए निजी क्षति है। वह कांग्रेस में हमारे जैसे कई लोगों के परामर्शदाता व मार्गदर्शक थे। उनकी कमी अखेरगी, उनके योगदान को याद रखा जाएगा।'