{"_id":"65f19f62576fb0e0f205bb98","slug":"congress-leader-nirupam-meets-former-party-colleague-and-now-bjp-member-ashok-chavan-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Politics: 'वह दूसरी पार्टी से, सिर्फ इसलिए मिलना बंद नहीं कर सकता', अशोक चव्हाण से मुलाकात पर बोले संजय निरुपम","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Politics: 'वह दूसरी पार्टी से, सिर्फ इसलिए मिलना बंद नहीं कर सकता', अशोक चव्हाण से मुलाकात पर बोले संजय निरुपम
Wed, 13 Mar 2024 06:16 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: श्वेता महतो
Updated Wed, 13 Mar 2024 06:16 PM IST
सार
मीडिया से बात करते हुए निरुपम ने बताया कि उन्होंने पार्टी के पूर्व सहयोगी अशोक चव्हाण से मुलाकात की। उन्होंने अशोक चव्हाण को अपना अच्छा दोस्त बताया। निरुपम ने आगे बताया कि उन्होंने चाय पी और राजनीति पर चर्चा की।
विज्ञापन
संजय निरुपम, अशोक चव्हाण
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण के भाजपा में शामिल होने के बाद कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने उनसे मुंबई में मुलाकात की। मुंबई से पूर्व सांसद निरुपन लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस से टिकट की मांग कर रहे हैं। उन्होंने मंलवार को अपने आवास पर अशोक चव्हाण को बुलाया। इस मुलाकात पर प्रतिक्रिया देते हुए निरुपम ने मीडिया को बताया कि इसपर कोई भी राजनीतिक दृष्टिकोण नहीं है।
पिछले महीने चव्हाण कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए थे और बाद में राज्यसभा के लिए चुने गए। मुंबई उत्तर-पश्चिम लोकसभा सीट के लिए अमोल कीर्तिकर को उम्मीदवार घोषित करने के बाद निरुपम ने कांग्रेस की सहयोगी पार्टी शिवसेना (यूबीटी) अध्यक्ष उद्धव ठाकरे की आलोचना की थी। निरुपम 2019 में इस सीट से हार गए थे।
मीडिया से बात करते हुए निरुपम ने बताया कि उन्होंने पार्टी के पूर्व सहयोगी से मुलाकात की। उन्होंने कहा, "मैं किसी काम से दक्षिण मुंबई गया था और वहां मैंने अशोक चव्हाण को मुलाकात करने के लिए बुलाया था। वह मेरा बहुत अच्छा दोस्त है। मैं उनसे सिर्फ इसलिए मिलना बंद नहीं कर सकता कि वह दूसरी पार्टी के नेता हैं।" निरुपम ने आगे बताया कि उन्होंने चाय पी और राजनीति पर चर्चा भी की।