फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Nana Patole demands probe into role of former Chief Minister Devendra Fadnavis in illegal phone tapping case

फोन टैपिंग मामला: नाना पटोले ने पूर्व सीएम फडणवीस पर लगाए गंभीर आरोप, बोले- उनकी भूमिका की भी हो जांच

Sun, 27 Feb 2022 09:46 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुम्बई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sun, 27 Feb 2022 09:46 PM IST
सार

पटोले ने पत्रकारों से कहा कि भले ही इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हो, लेकिन इसकी तह तक पहुंचना जरूरी है। पटोले ने फडणवीस पर इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया।

विज्ञापन
Congress leader Nana Patole demands probe into role of former Chief Minister Devendra Fadnavis in illegal phone tapping case
महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र कांग्रेस चीफ नाना पटोले ने रविवार को अवैध फोन टैपिंग मामले में पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस की भूमिका की जांच करने की मांग की। पुणे पुलिस के बाद अवैध रूप से चुनिंदा नेताओं के फोन टैपिंग मामले में आईपीएस अधिकारी रश्मि शुक्ला पर एफआईआर दर्ज होने पर प्रतिक्रिया देते हुए नाना पटोले ने कहा कि उस समय देवेंद्र फडणवीस ने गृह मंत्रालय भी संभाला था। महाऱाष्ट्र कांगेस चीफ पटोले ने कहा कि इस तरह की अवैध गतिविधियों को सरकार के वरिष्ठों के आशीर्वाद के बिना अंजाम देना मुश्किल है। 

विज्ञापन


इस मामले में राज्य विधानसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर बोलते हुए जनवरी 2020 में फडणवीस ने इन आरोपों से इनकार किया था। उन्होंने कहा था कि मेरी सरकार ने फोन टैपिंग के आदेश नहीं दिए थे। यह महाराष्ट्र की संस्कृति नहीं है। 
विज्ञापन


पटोले ने पत्रकारों से कहा कि भले ही इस मामले में वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रश्मि शुक्ला के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई हो, लेकिन इसकी तह तक पहुंचना जरूरी है। उन्होंने आगे कहा कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों के मुताबिक, किसी का भी फोन टैप करने के लिए गृह सचिव की अनुमति जरूरी है। इस दौरान पटोले ने कहा कि फोन टैपिंग मामले में पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, जो कि उस समय गृह विभाग भी संभाल रहे थे, की भूमिका की जांच की जानी चाहिए। पटोले ने फडणवीस पर इस मामले में शामिल होने का आरोप लगाया। उन्होंने महाराष्ट्र सरकार से अवैध फोन टैपिंग मामले के असली मास्टरमाइंड का पता लगाने और दोषियों को सजा देने के लिए मामले की जांच में तेजी लाने की भी अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि रश्मि शुक्ला फिलहाल केंद्र में प्रतिनियुक्ति पर हैं। वह अभी सीआरपीएफ हैदराबाद की अतिरिक्त महानिदेशक हैं। वह पहले पुणे की पुलिस आयुक्त रह चुकी हैं। बंद गार्डन पुलिस थाने में रश्मि शुक्ला के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। उन पर अवैध रूप से फोन टैपिंग का आरोप लगाया गया है। उन पर भारतीय टेलीग्राफ कानून की धारा 26 लगाई गई है। मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख परमबीर सिंह के बाद वह दूसरी आईपीएस हैं, जिन पर एफआईआर की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed