फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   motilal vora death news: congress leader passed away at the age 93

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के राज्यपाल सहित कई अहम पदों पर रहे मोतीलाल वोरा

Mon, 21 Dec 2020 03:31 PM IST
मुकेश कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 21 Dec 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
motilal vora death news: congress leader passed away at the age 93
मोतीलाल वोरा - फोटो : एएनआई

कांग्रेस नेता मोतीलाल वोरा का सोमवार को 93 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में अंतिम सांस ली। बता दें कि बीते कुछ समय से वह बीमार चल रहे थे। तीन दिन पहले ही उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

विज्ञापन


राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली
20 दिसंबर 1927 को राजस्थान के नागौर जिले में जन्मे मोतीलाल वोरा ने अपने राजनीतिक जीवन में कई महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी संभाली थी। उन्होंने कई वर्षों तक पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्य करने के बाद 1968 में राजनीति में प्रवेश किया। मोतीलाल वोरा गांधी परिवार के बेहद करीबी थे।
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन



वोरा दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे
लंबे समय तक कांग्रेस कोषाध्यक्ष रहे मोतीलाल वोरा दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके हैं। 13 मार्च 1985 से 13 फरवरी 1988 तक और 25 जनवरी 1989 से 9 दिसंबर 1989 तक दो बार मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली। इसके अलावा वह उत्तरप्रदेश के राज्यपाल भी रह चुके हैं।

अविभाजित मध्यप्रदेश की राजनीति अहम हिस्सा रहे
1968 में समाजपार्टी के सदस्य रहे वोरा अविभाजित मध्यप्रदेश की दुर्ग म्यूनिसिपल समिति के सदस्य बने। 

1970 में हुए कांग्रेस में शामिल

1970 में कांग्रेस में शामिल हुए। 1972 में कांग्रेस के टिकट पर विधायक बने। इसके बाद 1977 और 1980 में भी विधायक चुने गए। अर्जुन सिंह की कैबिनेट में पहले उच्च शिक्षा विभाग में राज्य मंत्री रहे। 1983 में कैबिनेट मंत्री बनाए गए। 1981-84 के दौरान वे मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम के चेयरमैन का भी रहे।

18 साल कांग्रेस के कोषाध्यक्ष रहे
2000 से 2018 तक पार्टी के कोषाध्यक्ष भी रहे थे। वहीं, साल 2018 में बढ़ती उम्र का हवाला देते हुए राहुल गांधी ने मोतीलाल वोरा से कोषाध्याक्ष की जिम्मेदारी लेते हुए अहमद पटेल को दी थी। बता दें कि हाल ही में अहमद पटेल का भी निधन हो गया।

एक दिन पहले मनाया था जन्मदिन
लंबे समय से बीमार चल रहे वोरा ने 20 दिसंबर को ही अपना 93वां जन्मदिन भी मनाया था।

वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे- राहुल गांधी

वोरा के निधन पर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा, 'वोरा जी एक सच्चे कांग्रेसी और अद्भुत इंसान थे। हम उन्हें बहुत मिस करेंगे। उनके परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी संवेदना है।'

कांग्रेस परिवार के लिए एक अभिभावक के चले जाने जैसा है- भूपेश बघेल
वहीं, भूपेश बघेल ने कहा, 'मैंने अपनी राजनीति का ककहरा जिन लोगों से सीखा उनमें बाबूजी एक थे। अविभाजित मध्यप्रदेश से लेकर छत्तीसगढ़ तक वे हम कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए एक पथ प्रदर्शक थे। ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करें।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed