फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Mallikarjun Kharge says opposition parties should come together to end oppression of BJP news in Hindi

मल्लिकार्जुन खड़गे का आह्वान: भाजपा के दमनकारी शासन को समाप्त करने के लिए सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए

Sun, 10 Apr 2022 06:12 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव पाण्डेय Updated Sun, 10 Apr 2022 06:12 PM IST
सार

वरिष्ठ कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि भाजपा की दमनकारी नीतियां ऐसे ही चलती रहीं तो हमारे लोकतंत्र का क्या होगा और बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की सुरक्षा कौन करेगा?

विज्ञापन
Congress leader Mallikarjun Kharge says opposition parties should come together to end oppression of BJP news in Hindi
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने रविवार को कहा कि सभी विपक्षी दलों को भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर लोगों को उसके उत्पीड़न से मुक्ति दिलानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी पार्टी ने बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की प्रमुख मायावती से उत्तर प्रदेश में गठबंधन का नेतृत्व करने के लिए संपर्क किया था, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। 

विज्ञापन


खड़गे ने कहा कि महंगाई के चलते लोग बहुत परेशान हैं। नौकरियां नहीं हैं और आरएसएस (राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) सभी संवैधानिक संस्थानों पर कब्जा करता जा रहा है। इस स्थिति में सवाल यह है कि हमारे लोकतंत्र का क्या होगा और बाबा साहेब आंबेडकर के संविधान की सुरक्षा कौन करेगा। भाजपा के खिलाफ इस लड़ाई में सभी विपक्षी दलों को एक साथ आना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने दावा किया कि भाजपा की दमनकारी नीतियों से सबसे ज्यादा प्रभाव महिलाओं, दलितों, अल्पसंख्यकों और शोषितों पर पड़ रहा है। खड़गे ने कहा कि कांग्रेस ने इसे लेकर कई प्रयास किए और मायावती से अनुरोध किया कि वह हमारे साथ आएं और उत्तर प्रदेश में भाजपा के खिलाफ गठबंधन का नेतृत्व करें। लेकिन जो भी कारण रहा हो, उन्होंने ऐसा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मायावती ने साधा राहुल गांधी पर निशाना
खड़गे ने राहुल गांधी के एक दिन पहले दिए गए बयान का समर्थन किया। राहुल गांधी ने कहा था कि मैंने मायावती से गठबंधन के लिए संपर्क किया था और यहां तक कि उन्हें मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनने की पेशकश भी की थी। लेकिन, उन्होंने इस पर कभी कोई जवाब नहीं दिया। हालांकि, बसपा प्रमुख मायावती ने कांग्रेस पार्टी के इस दावे से साफ इनकार किया है।


राहुल गांधी के इस बयान पर मायावती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता को अन्य पार्टियों की चिंता करने के स्थान पर पहले अपने घर में व्यवस्था दुरुस्त करनी चाहिए। बसपा प्रमुख ने कांग्रेस पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि राहुल गांधी ने जो भी आरोप लगाए वह पूरी तरह गलत हैं और उनकी पार्टी की जातिवादी मानसिकता का प्रदर्शन करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed