{"_id":"5b8984c042c792466578cc5f","slug":"congress-leader-mallikarjun-kharge-says-apply-tan-man-dhan-to-win-2019-loksabha-elections","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेस नेता खड़गे बोले- लोकसभा चुनाव जीतना है तो तन-मन-धन लगाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कांग्रेस नेता खड़गे बोले- लोकसभा चुनाव जीतना है तो तन-मन-धन लगाएं
भाषा, कोल्हापुर
Updated Sat, 01 Sep 2018 12:59 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने शुक्रवार को महाराष्ट्र में पार्टी नेताओं से कहा कि 'राज्य में वे 15 वर्ष सत्ता में रहे हैं' और वर्ष 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत सुनिश्चित करने के लिये एकजुट हों और इसके लिए ‘तन-मन-धन’ से जुट जाएं।
विज्ञापन
बता दें कि महाराष्ट्र में भाजपा नेतृत्व वाली सरकार के शासन संभालने से पहले वर्ष 2014 तक राकांपा के साथ मिलकर कांग्रेस करीब 15 साल तक लगातार सत्ता में रही। कांग्रेस के महाराष्ट्र के प्रभारी महासचिव खड़गे ने यहां पार्टी की ‘जन संघर्ष यात्रा’ के आरंभ के मौके पर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण एवं पृथ्वीराज चव्हाण तथा अन्य नेताओं की मौजूदगी में यह टिप्पणी की।
विज्ञापन
खड़गे ने कहा कि अगर कांग्रेस नेता एकजुट हो जायें तो सत्तारूढ़ भाजपा के लिए जीत पाना संभव नहीं होगा। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर देश में माहौल खराब करने और एक समुदाय को दूसरे के खिलाफ खड़ा करने का आरोप लगाया और केंद्र तथा महाराष्ट्र में कमान में बदलाव की अपील की।
विज्ञापन
खड़गे ने यहां पार्टी कार्यकर्ताओं के समूह को संबोधित करते हुए कहा, 'हम इस मंच पर (अभियान आरंभ कार्यक्रम के दौरान) एक दूसरे का हाथ थामे और उसे ऊपर उठाये खड़े हैं। लेकिन हमें (कांग्रेस को चुनाव जिताने की खातिर) तन-मन-धन लगाने की जरूरत है।'
उन्होंने कहा, 'तन-मन-धन लगाना होगा क्योंकि आपने भी 15-20 साल शासन किया है। आप सत्ता में रहे हैं। सभी को सहयोग करना चाहिए।' 'भय मुक्त' और 'भाजपा मुक्त' भारत का आह्वान करते हुए महाराष्ट्र कांग्रेस प्रमुख अशोक चव्हाण ने कहा कि उनकी पार्टी किसी भी समय चुनाव का सामना करने को तैयार है।
चव्हाण ने आरोप लगाया कि भाजपा शासन में अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को खतरा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए कोई भी कदम उठाने से नहीं डरी है। खड़गे ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार तर्कवादी नरेंद्र दाभोलकर और गोविंद पानसरे के हत्यारों को बचा रही है।