{"_id":"647f13582b0c9ac1fc0104f5","slug":"congress-leader-m-veerappa-moily-says-merging-railway-budget-with-union-budget-major-blunder-of-nda-govt-2023-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे पर सियासत: केंद्र पर बरसे मोइली, कहा-रेल बजट को केंद्रीय बजट से जोड़ना राजग सरकार की सबसे बड़ी भूल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हादसे पर सियासत: केंद्र पर बरसे मोइली, कहा-रेल बजट को केंद्रीय बजट से जोड़ना राजग सरकार की सबसे बड़ी भूल
Tue, 06 Jun 2023 04:58 PM IST
शिव शरण शुक्ला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Tue, 06 Jun 2023 04:58 PM IST
सार
केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए मोइली ने कहा कि वे बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं, जबकि न तो बुनियादी चीजों में सुधार किया गया है और न ही पर्याप्त आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी की व्यवस्था की गई है। रेल बजट को केंद्रीय बजट के साथ जोड़ने से रेलवे का ध्यान भटक गया है।
विज्ञापन
वीरप्पा मोइली(फाइल)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पिछले सप्ताह ओडिशा के बालासोर में हुए दर्दनाक ट्रेन हादसे के बाद विपक्ष सरकार के खिलाफ हमलावर है। कांग्रेस ने जहां पहले विरोध करते हुए रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से इस्तीफा मांगा था वहीं, अब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता वीरप्पा मोइली ने 2017 में रेल बजट को केंद्रीय बजट से जोड़ने के सरकार के फैसले पर सवालिया निशान खड़ा किया है। उन्होंने कहा कि रेल बजट को केंद्रीय बजट से अलग रखा जाना चाहिए। 2017 से रेल बजट को केंद्रीय बजट से जोड़ने की शुरुआत करना एनडीए सरकार की बड़ी भूल है।
विज्ञापन
हाई-स्पीड ट्रेनों पर फोकस करना जल्दबाजी
केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए मोइली ने कहा कि वे बुलेट ट्रेन की बात कर रहे हैं, जबकि न तो बुनियादी चीजों में सुधार किया गया है और न ही पर्याप्त आधुनिकीकरण और प्रौद्योगिकी की व्यवस्था की गई है। उन्होंने आगे कहा कि रेल बजट को केंद्रीय बजट के साथ जोड़ने से रेलवे का ध्यान भटक गया है। यह एनडीए सरकार द्वारा की गई एक बड़ी भूल है। सुरक्षा और आधुनिकीकरण को ध्यान में रखे बिना केवल हाई-स्पीड ट्रेनों पर ध्यान केंद्रित करना जल्दबाजी में उठाया गया कदम है। पहले की तरह रेल बजट को अलग रखना आवश्यक है।
विज्ञापन
नैतिक आधार पर वैष्णव को रेल मंत्री के पद से देना चाहिए इस्तीफा- मोइली
इस दौरान उन्होंने यह भी मांग की कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को नैतिक आधार पर इस्तीफा देना चाहिए। रेलवे तेज आवाजाही और विशाल नेटवर्क के साथ मजबूत परिचालन पारिस्थितिकी तंत्र का हकदार है। ऐसा नेटवर्क सुरक्षा सुनिश्चित कर सकता है। इसके लिए सरकार को बुनियादी ढांचे के सुधार पर ध्यान देना चाहिए।
विज्ञापन
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि आम बजट में आने के बाद से रेलवे अपने हिस्से की सुरक्षा निधि सृजित करने में सक्षम नहीं है। हमें उनके राजस्व में विविधता लाने, बजटीय आवंटन बढ़ाने और इसका उचित और पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित करने की आवश्यकता है।
शुक्रवार को हुआ था हादसा
ओडिशा के बालासोर के शुक्रवार को बहनागा बाजार में ट्रेन हादसा हो गया था। रेल हादसे में जान गंवाने वालों की संख्या 278 हो गई है। वहीं, 1100 लोग घायल हुए हैं। रेलवे ने मृतकों के परिजनों को 10 लाख, गंभीर रूप से घायलों को दो लाख रुपये और अन्य घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हालातों का जायजा लेने खुद ओडिशा पहुंचे थे। पीएम ने घायलों और मृतकों के परिजनों से बात की थी। इस मामले में एफआईआर भी दर्ज हो चुकी है और सीबीआई हादसे की जांच कर रही है।