फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader KR Ramesh Kumar said, We earned enough in the name of Pandit Nehru, Indira & Sonia Gandhi

कांग्रेस नेता के बोल: गांधी-नेहरू के नाम पर खूब पैसा बनाया...कीड़े पड़ जाएंगे

Fri, 22 Jul 2022 01:54 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव Updated Fri, 22 Jul 2022 01:54 PM IST
सार

कांग्रेस नेता के आर रमेश कुमार ने कहा, हमने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर 3-4 पीढ़ियों के लिए काफी कमाया है। अब बलिदान का समय आ गया है।

विज्ञापन
Congress leader KR Ramesh Kumar said,  We earned enough in the name of Pandit Nehru, Indira & Sonia Gandhi
केआर रमेश कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

नेशनल हेराल्ड केस में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी प्रवर्तन निदेशालय(ED) के रडार पर हैं। गुरुवार को सोनिया गांधी से इस मामले में ईडी के अधिकारी पूछताछ भी कर चुके हैं। इस बीच कर्नाटक के वरिष्ठ कांग्रेस नेता रमेश कुमार का बयान सामने आया है। उन्होंने अपने बयान में कुछ ऐसा कहा कि अब वह खुद कांग्रेस के लिए ही मुसीबत बन गए हैं। 

विज्ञापन


दरअसल, ईडी की पूछताछ के बीच कांग्रेस नेता ने कहा, हमने नेहरू, इंदिरा और सोनिया गांधी के नाम पर अपनी तीन-चार पीढ़ियों के लिए पैसा बना लिया है। अब अगर हम उनके लिए त्याग नहीं कर सकते तो अच्छा नहीं होगा। 
विज्ञापन


हम जो खाएंगे, उसमें कीड़े पड़ जाएंगे 
कांग्रेस नेता रमेश कुमार ने भले ही यह बयान सोनिया गांधी के समर्थन में दिया हो, लेकिन अब उनका बयान कांग्रेस के लिए मुसीबत बन गया है। उन्होंने कहा, हमने पंडित नेहरू, इंदिरा गांधी और सोनिया गांधी के नाम पर 3-4 पीढ़ियों के लिए काफी कमाया है। अब बलिदान का समय आ गया है। अगर हम उन कर्जों को चुकाने के लिए तैयार नहीं हैं, तो मुझे डर है कि हम जो खाना खाएंगे उसमें कीड़े लग जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट इंडिया का खूबसूरती से किया वर्णन
कांग्रेस नेता के इस बयान के बाद भाजपा हमलावर है। कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री सुधाकर के. ने कहा, कांग्रेस पार्टी के 60 साल के लूट इंडिया कार्यक्रम का इतनी खूबसूरत तरीके से वर्णन करने के लिए प्रतिभाशाली नेता को बधाई। उन्होंने कहा, इतनी ईमानदारी से भ्रष्टाचार को स्वीकार करने के बाद वे किस चेहरे से वोट मांगते हैं। 


कांग्रेस नेताओं के लिए सोचने का समय 
इस बीच कर्नाटक के गृह मंत्री अरागा ज्ञानेंद्र ने कहा, हम रमेश कुमार का बहुत सम्मान करते हैं। उनका बयान काफी गंभीर है। सभी कांग्रेसियों को इस बारे में सोचना चाहिए। उन्होंने जो कुछ गांधी व नेहरू के नाम पर बनाया है, उसे वापस कर देना चाहिए। वह सब जनता का है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed