सिब्बल ने पीएम के बयान पर किया पलटवार, कहा- हमें बाकी फिल्म नहीं देखनी है
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के झारखंड में दिए बयान को लेकर शुक्रवार को पलटवार किया। सिब्बल ने कहा कि आर्थिक विकास दर गिर गई है और बेरोजगारी चरम पर पहुंच गई है जिसको देखते हुए अब इस सरकार की पूरी फिल्म को नहीं देखा जा सकता।
उन्होंने ट्वीट कर कहा, प्रधानमंत्री कहते हैं कि 100 दिनों का कार्यकाल ट्रेलर और फिल्म अभी बाकी है। जीडीपी की दर पांच फीसदी है, राजस्व संग्रह पिछले साल के मुकाबले 22 फीसदी कम है, उपभोग कम है, वाहनों की बिक्री में 10 महीनों से गिरावट है, जीएसटी संग्रह कम है और निवेश घट गया है। बेरोजगारी दर बढ़कर 8.2 फीसदी हो गई है। हमें बाकी फिल्म नहीं देखनी है।
PM : 100 days a trailer , film to Abhi baki hai
— Kapil Sibal (@KapilSibal) September 13, 2019
Down
1) GDP 5%
2) Revenue collections up 1% ( down from 22% last year )
3) consumption
5) Auto sales ( 10th straight month )
6) GST collections
7) Investments
UP
Unemployment : 8.2%
Hamein baki film nahin dekhni !
गौरतलब है कि गुरुवार को झारखंड पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी ने आतंकवाद एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ निर्णायक लड़ाई, मुस्लिम महिलाओं के हितों की रक्षा और जम्मू कश्मीर के विकास के उपायों सहित अपनी सरकार के पहले 100 दिनों में उठाए गये कदमों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन सभी मामलों में देश ने अभी उनकी सरकार का बस ट्रेलर देखा है, पूरी फिल्म तो अभी बाकी है।