फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Kanhaiya Kumar claimed Aam Aadmi Party and Bharatiya Janata Party are same team

Congress: कन्हैया कुमार ने भाजपा और आप को बताया एक ही टीम, कहा- PM मोदी और केजरीवाल में कोई वैचारिक भेद नहीं

Mon, 07 Nov 2022 04:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,अहमदाबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 07 Nov 2022 04:45 PM IST
सार

कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इस दौरान यह भी कहा कि भाजपा का एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी ही देश में एक वैकल्पिक विचारधारा प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश में गुजरात को लेकर धारणा है कि गुजरात जो आज सोचता है शेष भारत बाद में उसी पर विचार करता है।

विज्ञापन
Congress leader Kanhaiya Kumar claimed Aam Aadmi Party and Bharatiya Janata Party are same team
कन्हैया कुमार (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

अगले महीने होने वाले गुजरात विधानसभा चुनावों से पहले वहां के राजनीतिक गलियारों में सरगर्मी तेज हो गई है। विभिन्न विपक्षी दल सत्ता में आसीन भाजपा के खिलाफ निशाना साधने के लिए कोई भी मौका छोड़ना नहीं चाह रहे। वहीं, गुजरात विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने आम आदमी पार्टी और भाजपा को लेकर बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) एक ही टीम हैं। आप भाजपा की बी टीम के रूप में काम करती है।

विज्ञापन

 
 कांग्रेस नेता कन्हैया कुमार ने इस दौरान यह भी कहा कि भाजपा का एकमात्र विकल्प कांग्रेस है। कांग्रेस पार्टी ही देश में एक वैकल्पिक विचारधारा प्रदान कर सकती है। उन्होंने कहा कि देश में गुजरात को लेकर धारणा है कि गुजरात जो आज सोचता है शेष भारत बाद में उसी पर विचार करता है। उन्होंने कहा कि कई नई चीजें यहां से शुरू होती हैं। हमें उम्मीद है कि इस चुनाव में यहां से एक नया राजनीतिक संदेश जाएगा। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस को वोट देने की अपील भी की। उन्होंने कहा कि अगर लोग भाजपा से खुश हैं, तो वह भाजपा को चुनें, लेकिन अगर लोग राज्य में और देश में बदलाव चाहते हैं तो वे कांग्रेस को मौका देंगे।  
विज्ञापन


जेएनयू के पूर्व छात्र नेता कन्हैया कुमार ने कहा कि गुजरात 2022 के विधानसभा चुनावों में मील का पत्थर साबित हो सकता है। इस दौरान उन्होंने भाजपा और आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि साल 2017 के चुनावों में भाजपा को एहसास हो गया था कि वह अगला गुजरात चुनाव नहीं जीत पाएगी, इसलिए वह आम आदमी पार्टी को यहां ले आई है। उन्होंने कहा कि ए और बी टीम का कोई सवाल ही नहीं है, बीजेपी और आप एक ही टीम हैं। दोनों दल एक दूसरे का पीछा कर रहे हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन

 
कांग्रेस नेता ने कहा कि "जब प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली के सीएम केजरीवाल के सपने एक जैसे हों, तो उनमें वैचारिक अंतर क्या है? नफरत, हिंसा और ध्रुवीकरण की राजनीति के बीच आम आदमी पार्टी भी इस पर चुप रहकर अपनी राजनीति करना चाहती है। ऐसे में वैचारिक अंतर कहां है?'  

गौरतलब है कि कन्हैया कुमार इस समय कांग्रेस में हैं। वे बीते साल कांग्रेस में शामिल हुए थे। इससे पहले वे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (सीपीआई) में थे। कन्हैया कुमार, दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के छात्रसंघ अध्यक्ष भी रहे हैं। बीते लोकसभा चुनावों में उन्होंने सीपीआई के बैनर तले बिहार की बेगूसराय सीट से भाजपा के दिग्गज नेता गिरिराज सिंह के खिलाफ चुनाव भी लड़ा था।   


बता दें कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली AAP गुजरात विधानसभा चुनाव में खुद को भाजपा के मुख्य दावेदार के रूप में पेश करने की कोशिश कर रही है। राज्य में दो चरणों में एक और पांच दिसंबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ दिसंबर को होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed