फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress leader jairam ramesh attacked bjp aam aadmi party and aimim bharat jodo yatra

Congress: 'भाजपा से ऑक्सीजन लेते हैं ओवैसी', जयराम रमेश बोले- इस खास रणनीति पर काम कर रही कांग्रेस

Tue, 01 Nov 2022 03:45 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Tue, 01 Nov 2022 03:45 PM IST
सार

कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने हैदराबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा और अपनी अन्य विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य स्तरीय व्यक्तिगत यात्राएं निकालेगी। इसी क्रम में आज असम में इसके बाद कल उड़ीसा में यात्रा निकाली जाएगी।

विज्ञापन
congress leader jairam ramesh attacked bjp aam aadmi party and aimim bharat jodo yatra
भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा पर हैं। वह इस दौरान लोगों से भी मिल रहे हैं। वहीं सोमवार को मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने तेलंगाना के सीएम केसीआर पर तंज कसा था। राहुल गांधी के बाद पार्टी के नेता जयराम रमेश ने बड़ी अहम जानकारी दी है। दरअसल, कांग्रेस अब भारत जोड़ो यात्रा की तर्ज पर प्रदेश स्तरीय यात्राएं निकालने की तैयारी में है। अपनी इस रणनीति के तहत देश की सबसे पुरानी राष्ट्रीय पार्टी  पश्चिम बंगाल, बिहार और झारखंड समेत अन्य राज्यों में यात्रा निकालेगी। इतना ही नहीं इसके साथ ही कई अन्य आयोजन भी किए जाएंगे। गौरतलब है कि राहुल गांधी की अगुवाई में सात सितंबर से शुरु हुई भारत जोड़ो यात्रा इस समय तेलंगाना में है।  

विज्ञापन


कांग्रेस अपनाएगी यह रणनीति
इस यात्रा के क्रम में कांग्रेस प्रवक्ता जयराम रमेश ने हैदराबाद में पत्रकारों से वार्ता करते हुए भाजपा और अपनी अन्य विरोधी पार्टियों पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस राज्य स्तरीय व्यक्तिगत यात्राएं निकालेगी। इसी क्रम में आज असम में इसके बाद कल उड़ीसा में यात्रा निकाली जाएगी। इसी क्रम में भविष्य में पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में नियमित रूप से इस तरह की यात्राओं और अन्य कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इन राज्य स्तरीय यात्राओं में प्रदेश के नेताओं के साथ ही राष्ट्रीय स्तर के नेता भी शामिल होंगे। 
विज्ञापन


एआईएमआईएम भाजपा की बी टीम
इस दौरान कांग्रेस नेता ने यह भी बताया कि भारत जोड़ो यात्रा में शामिल लोग हैदराबाद में चारमीनार पर इकट्ठे होकर तिरंगा फहराएंगे। भारत जोड़ो यात्रा के बारे में जानकारी देने के बाद उन्होंने एआईएमआईएम के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी  और आम आदमी पार्टी को भाजपा की बी टीम करार दिया। उन्होंने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन के प्रमुख पर तंज कसते हुए कहा कि ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन का काम भाजपा के लिए राह आसान करना है। उन्होंने कहा कि ओवैसी भाजपा के लिए वोट काटने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि 'वह भाजपा से ऑक्सीजन लेते हैं और उनकी पार्टी भाजपा को वापस बूस्टर डोज देती है...।'  
विज्ञापन
विज्ञापन


जयराम रमेश ने आप पर साधा निशाना
पत्रकारों से वार्ता के दौरान उन्होंने आम आदमी पार्टी पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आप भी ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन की तर्ज पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि साल 2012 में हुए आरएसएस समर्थित आंदोलन से आम आदमी पार्टी का उदय हुआ है। उन्होंने कहा कि केवल लोगों को भरमाने के लिए आम आदमी पार्टी और भाजपा आपस में लड़ते हैं।  आरोप लगाते हुए जयराम रमेश ने कहा कि  आप नेता जिस तरह प्रचार कर रहे हैं, जिस तरह वे मुद्दों को उठा रहे हैं, उससे साफ हो गया है कि उनमें और भाजपा में कोई अंतर नहीं है।  

राहुल गांधी ने लगाए गंभीर आरोप
गौरतलब है कि इससे पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भाजपा ओर आरएसएस पर तंज कसा था। उन्होंने कहा कि भाजपा के सत्ता में आने के बाद से केंद्रीय संस्थाओं पर हमले किए गए हैं। न्यायपालिका, नौकरशाही और मीडिया पर भी लगातार हमले हो रहे हैं। जब कांग्रेस सत्ता में आएगी, तब हम यह सुनिश्चित करेंगे कि ये संस्थान आरएसएस की पकड़ से मुक्त हों।  


राहुल गांधी ने आगे कहा, हाल ही में हमारी पार्टी के अध्यक्ष के चुनाव लोकतांत्रित तरीके से हुए, क्योंकि कांग्रेस लोकतंत्र में विश्वास रखने वाली पार्टी है। यह हमारे डीएनए में है। हम तानाशाही नहीं करते। उन्होंने भाजपा पर हमला करते हुए कहा, मैं सोच रहा हूं कि आरएसएस, भाजपा, टीआरएस और अन्य राजनीतिक दल कब चुनाव कराएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed