फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Ghulam Nabi Azad Said BJP government hero in publicity we were zero as Cong failed to publicise its work

तारीफ और तंज : कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद बोले- भाजपा प्रचार करने में 'हीरो', हम थे 'जीरो'

Thu, 05 May 2022 02:26 AM IST
देव कश्यप पीटीआई, नागपुर।
पीटीआई, नागपुर। Published by: देव कश्यप Updated Thu, 05 May 2022 02:26 AM IST
सार

गुलाम नबी आजाद ने ‘लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवॉर्ड्स 2021’ कार्यक्रम में बोलते हुए कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में उनके 42 साल, तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्हें ‘‘काम करने का संतोष’’ मिला। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्होंने लोगों के लिए कई नवाचार शुरू किए और कई नए कल्याणकारी विचारों को लागू किया।

विज्ञापन
Congress leader Ghulam Nabi Azad Said BJP government hero in publicity we were zero as Cong failed to publicise its work
गुलाम नबी आजाद को 'एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड 2021' देते भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस। - फोटो : Twitter@Dev_Fadnavis

विस्तार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बुधवार को कहा कि भाजपा सरकार प्रचार में ‘‘हीरो’’ है, जबकि उनकी पार्टी और उसके नेतृत्व वाली सरकार उस मोर्चे पर ‘‘जीरो’’ थी क्योंकि वे अपने काम और उपलब्धियों का ‘‘प्रचार करने में विफल’’ रहे थे।

विज्ञापन


आजाद यहां ‘लोकमत टाइम्स एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवॉर्ड्स 2021’ कार्यक्रम में बोल रहे थे। आजाद ने कहा कि एक निर्वाचित प्रतिनिधि के रूप में उनके 42 साल, तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री के रूप में उन्हें ‘‘काम करने का संतोष’’ मिला। उन्होंने कहा कि उस दौरान उन्होंने लोगों के लिए कई नवाचार शुरू किए और कई नए कल्याणकारी विचारों को लागू किया।
विज्ञापन


आजाद ने याद किया कि जब उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया गया था तब उन्होंने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से उन्हें स्वास्थ्य मंत्रालय आवंटित करने के लिए कहा था। उन्होंने कहा कि इस पर सिंह ने कहा था कि उनके जैसे अनुभवी नेता के लिए यह मंत्रालय बहुत छोटा है। उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि मैं भाग्यशाली था क्योंकि मुझे स्वास्थ्य मंत्री बनाया गया। मैंने तत्कालीन प्रधानमंत्री से कहा था कि मैं देश के लिए कुछ करना चाहता हूं, स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करना चाहता हूं और अपने विचारों को अमल में लाना चाहता हूं।’’
विज्ञापन
विज्ञापन


आजाद ने कहा कि उन्होंने देश के स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में एक बुनियादी बदलाव लाया और मेडिकल शिक्षण संकाय में उम्र बढ़ाने और मेडिकल कॉलेजों के निर्माण के लिए भूमि उपयोग में बड़े बदलाव लाए।

मंच पर मौजूद भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस का नाम लेते हुए आजाद ने कहा, ‘‘उनकी सरकार प्रचार में हीरो है, लेकिन हम प्रचार में जीरो थे...पूरी तरह से शून्य...यह अच्छा है, मैं उनकी सराहना करता हूं और मैं खुद को, अपनी सरकार और अपनी पार्टी को दोषी ठहराता हूं कि हमने जो कुछ भी किया, हम उसका प्रचार नहीं कर सके।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कहा कि भारत और दुनिया को सबसे बुनियादी चीज जिस पर काम करना चाहिए वह है स्वास्थ्य और शिक्षा में सुधार। लोकमत मीडिया समूह के संपादकीय बोर्ड के अध्यक्ष विजय दर्डा ने महामारी के दौरान स्वास्थ्य देखभाल क्षेत्र में लोगों द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की और ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार की आवश्यकता पर बल दिया।


दर्डा ने आजाद की मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल के दौरान जम्मू-कश्मीर में स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में सुधार के लिए सराहना की। फडणवीस और महाराष्ट्र के ऊर्जा मंत्री नितिन राउत को आजाद के हाथों ‘कोविड महामारी के दौरान समाज के लिए उत्कृष्ट सेवा' की श्रेणी में ‘एक्सीलेंस इन हेल्थकेयर अवार्ड 2021’ से सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed