फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader and former Madhya Pradesh CM Kamal Nath arrives at 10, Janpath to meet Sonia Gandhi

कांग्रेस में हलचल तेज: सोनिया गांधी से मिलने दिल्ली पहुंचे कमलनाथ, मिल सकती है बड़ी जिम्मेदारी

Thu, 15 Jul 2021 01:22 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Thu, 15 Jul 2021 01:22 PM IST
सार

कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। 

विज्ञापन
Congress leader and former Madhya Pradesh CM Kamal Nath arrives at 10, Janpath to meet Sonia Gandhi
सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे कमलनाथ - फोटो : ANI

विस्तार

कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है। 

विज्ञापन


 कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी के घर पर पार्टी में बदलाव को लेकर कमलनाथ के साथ बैठक चल रही है। इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी भी मौजूद हैं।  सूत्रों के मुताबिक, कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को मिल सकती है। कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव में कमलनाथ का नाम सबसे आगे हैं।

विज्ञापन


कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव संसद के मानसून सत्र के बाद होगा।  सोनिया गांधी का स्वास्थ्य लगातार खराब रहने के कारण नए अध्यक्ष पद की तलाश की जा रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जगहों पर बहुत सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने हाल ही पांच राज्यों - बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार भी नहीं किया है। 



वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव के पहले कांग्रेस पार्टी ने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राहुल गांधी को सौंप थी। चुनाव में कांग्रेस को मिली करारी हार के बाद जिम्मेदारी लेते हुए उन्होंने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। राहुल गांधी के अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद सोनिया गांधी को पार्टी के अंतरिम अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई थी।

बता दें कि कांग्रेस में इन दिनों कमलनाथ अहम भूमिका में हैं। हाल ही  जब प्रशांत किशोर की राहुल गांधी से मुलाकात हुई थी, तब भी कमलनाथ ने अहम निभाई थी। इससे पहले जी-20 को लेकर हुए विवाद के दौरान भी कमलनाथ की अहम भूमिका मानी जा रही थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed