फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Alka Lamba reminded PM Modi's statement of hanging the accused of rape

कांग्रेस नेता अलका लांबा ने पीएम मोदी को दिलाई दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी देने वाले बयान की याद

Fri, 06 Dec 2019 08:47 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 06 Dec 2019 08:47 PM IST
विज्ञापन
Congress leader Alka Lamba reminded PM Modi's statement of hanging the accused of rape
अलका लांबा - फोटो : एएनआई (फाइल)

हैदराबाद दुष्कर्म मामले के चारों आरोपियों की एनकाउंटर में मारे जाने पर दिल्ली में हर जगह खुशी का इजहार किया जा रहा है। लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार कर रहे हैं। लोग इस तरह की घटना के आरोपियों के प्रति ऐसे ही कठोर कदम उठाए जाने की मांग कर रहे हैं। इसी घटना के बीच कांग्रेस नेता अलका लांबा ने पीएम नरेंद्र मोदी के उस पुराने बयान की याद दिलाई है, जिसमें उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों को सात दिनों में ही फांसी देने की बात कही थी।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बयान दिसंबर 2012 में निर्भया कांड होने के बाद दिया था। उस समय वे गुजरात के मुख्यमंत्री हुआ करते थे।  

कांग्रेस नेता ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना पुराना बयान दोबारा सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज जब वही नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बन गए हैं, वे आरोपियों को फांसी देने का कानून क्यों नहीं बना रहे हैं। कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि जो व्यक्ति सत्ता से बाहर रहता है वह तुरंत फांसी देने की मांग करता है, लेकिन जब वही व्यक्ति सत्ता में पहुंच जाता है तो अपने उन्हीं वायदों को भूल जाता है। इस तरह की सोच से बाहर निकलकर पूरे देश की बेटियों के लिए कानून बनाने में सबको साथ देना चाहिए।

विज्ञापन

निर्भया के आरोपी कर रहे फांसी का इंतजार

दिल्ली में दिसंबर 2012 में निर्भया कांड हुआ था। इसके आरोपियों को कोर्ट फांसी की सजा सुना चुका है। लेकिन तमाम विकल्पों को अपनाते हुए वे अभी भी फांसी की सजा का इंतजार कर रहे हैं। इसी दिल्ली में वर्ष 2012 में 706 दुष्कर्म की घटनाएं हुईं थीं, अब 2019 में यही घटनाएं बढ़कर 1877 से अधिक हो चुकी हैं। इसी मामले में यह ध्यान भी दिया जाना चाहिए कि दिल्ली में आज भी सुप्रीम कोर्ट में 59 हजार से अधिक, दिल्ली हाईकोर्ट में 80 हजार से अधिक और जिला अदालतों में 1.42 लाख मामलों की सुनवाई चल रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed