फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader adhir ranjan chaudhary praised PM modi for his efforts to return home to migrant workers

कांग्रेस नेता अधीर रंजन ने प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के प्रयासों के लिए पीएम मोदी की प्रशंसा की

Wed, 13 May 2020 07:25 PM IST
मुकेश कुमार झा पीटीआई, कोलकाता
पीटीआई, कोलकाता Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 13 May 2020 07:25 PM IST
सार

पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट का पांचवी बार प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों की घर वापसी के प्रयासों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईमानदार प्रयासों' की प्रशंसा की है।
 

विज्ञापन
Congress leader adhir ranjan chaudhary praised PM modi for his efforts to return home to migrant workers
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी - फोटो : एएनआई

विस्तार

लोकसभा में कांग्रेस के नेता अधीर रंजन चौधरी ने प्रवासी श्रमिकों को उनके घर पहुंचाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'ईमानदार प्रयासों' की प्रशंसा की है।

विज्ञापन


पश्चिम बंगाल की बरहामपुर लोकसभा सीट का पांचवी बार प्रतिनिधित्व कर रहे सांसद चौधरी ने बीती रात मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया कि गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे बेरोजगार प्रवासियों को अगर मुफ्त में टिकट नहीं दिया जा सकता तो टिकट के दाम कम कर दिए जाएं।
विज्ञापन


चौधरी ने पत्र में लिखा, 'मैं प्रवासी कामगारों, रोगियों और उनके परिवारों, छात्रों, तीर्थयात्रियों और पर्यटकों को 300 विशेष ट्रेनों के जरिये उनके घर भेजने के आपके ईमानदार प्रयासों की प्रशंसा करता हूं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि प्रवासी श्रमिक और अपने घरों से दूर रहने वाले लोग अब एक गंभीर वित्तीय संकट का सामना कर रहे हैं। वे किराया वहन नहीं कर सकते हैं, जो काफी अधिक है और उनकी पहुंच से परे है।पूर्व रेल राज्य मंत्री चौधरी ने लिखा, 'अगर मुफ्त में यात्रा का प्रबंध नहीं किया जा सकता तो कृपया टिकट के दाम घटाने पर विचार करें।'


गौरतलब है कि प्रवासी श्रमिकों की समस्याओं को कथित तौर पर सही तरीके से हल न कर पाने को लेकर मोदी सरकार की लगातार आलोचना कर रही कांग्रेस यह ऐलान भी कर चुकी है कि जरूरतमंद प्रवासी श्रमिकों की रेल यात्रा का खर्च पार्टी की राज्य इकाइयां वहन करेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed