फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress leader Acharya Pramod Krishnam invites PM Modi for Kalki Dham foundation laying ceremony

Acharya Pramod: पीएम मोदी ने स्वीकारा कांग्रेस नेता का न्योता, कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह में होंगे शामिल

Fri, 02 Feb 2024 04:53 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गुलाम अहमद Updated Fri, 02 Feb 2024 04:53 AM IST
सार

आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर साझा की हैं। वहीं, पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए लिखा- आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।  

विज्ञापन
Congress leader Acharya Pramod Krishnam invites PM Modi for Kalki Dham foundation laying ceremony
Acharya Pramod meets PM Modi - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सनातन के मुद्दे पर अपनी ही पार्टी कांग्रेस को खरी-खरी सुनाने वाले आचार्य प्रमोद कृष्णम ने गुरुवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की और उन्हें श्री कल्कि धाम के शिलान्यास समारोह के लिए आमंत्रित किया। पीएम मोदी ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए 19 फरवरी को उत्तर प्रदेश के संभल में समारोह में शामिल होने की घोषणा की है।

विज्ञापन


आचार्य प्रमोद कृष्णम ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीरें सोशल मीडिया एक्स पर साझा की हैं। आचार्य प्रमोद ने पीएमओ इंडिया (प्रधानमंत्री कार्यालय) को टैग करते हुए लिखा, 19 फरवरी को आयोजित 'श्री कल्कि धाम' के शिलान्यास समारोह में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को आमंत्रित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, मेरे इस पवित्र 'भाव' को स्वीकार करने के लिए माननीय प्रधानमंत्री जी का हार्दिक आभार एवं साधुवाद।
विज्ञापन

वहीं, पीएम मोदी ने निमंत्रण स्वीकार करते हुए एक्स पर लिखा, आस्था और भक्ति से जुड़े इस पावन अवसर का हिस्सा बनना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने निमंत्रण के लिए आचार्य प्रमोद कृष्णम का आभार जताया। इस पर आचार्य प्रमोद ने प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, श्री हरि विष्णु के 'दशम' और अंतिम अवतार भगवान श्री कल्कि नारायण की अवतरण स्थली संभल की पावन धरा पर आपका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed