Jharkhand: खूंटी में झारखंड सरकार पर जमकर बरसे नड्डा, कहा-राष्ट्र विरोधी ताकतों को बढ़ावा देती है कांग्रेस-JMM
जनता को संबोधित करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि, भाजपा आदिवासियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध एकमात्र पार्टी है, राजद-झामुमो-कांग्रेस गठबंधन ने झारखंड में उन्हें धोखा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'झारखंड की जनता ने इंडिया अलायंस की नहीं सुनी'
जेपी नड्डा ने कहा कि, आप सभी के आशीर्वाद से नरेंद्र मोदी तीसरी बार देश के प्रधानमंत्री बने हैं। मैं लोकसभा चुनाव के दौरान झारखंड आया था और चुनावी सभाएं की थीं, उस समय भी हमें मालूम था कि इंडी अलायंस द्वारा किस तरह से झूठ फैलाया जा रहा है, लोगों को बरगलाया जा रहा है। मैं झारखंड की भोली भाली जनता को धन्यवाद देना चाहता हूं, जिन्होंने इंडी अलायंस की एक नहीं सुनी और यहां से भाजपा को जीत हासिल करवाई।
'कांग्रेस पार्टी जो महाभ्रष्ट पार्टी है'
बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी जो महाभ्रष्ट पार्टी है, जो राष्ट्र विरोधी तत्वों व अलगाववादी तत्वों की पोषक है। कांग्रेस ने प्रदेश और देश को भाई भतीजावाद, तुष्टीकरण की राजनीति, भ्रष्टाचार, परिवारवाद से ग्रसित किया। हमारे हेमंत सोरेन साहब ने भी कांग्रेस से सीखने में कोई कसर नहीं छोड़ी। जेएमएम भी भ्रष्टाचारी पार्टी बन गई, परिवारवाद को बढ़ावा दिया, भाई भतीजावाद को पनाह दी, युवाओं के साथ छल किया और अपने ही परिवार में जो पराए दिखे उन्हें दरकिनार किया। झारखंड को कांग्रेस, जेएमएम और आरजेडी से मुक्ति दिलाने का काम करना होगा।
नड्डा ने आगे कहा कि, जब जेएमएम आदिवासी अस्मिता की बात करती है, तो उसकी अस्मिता सिर्फ अपने परिवार तक ही सीमित रह जाती है। क्या चंपई सोरेन आदिवासी नहीं थे, क्या सीता सोरेन आदिवासी नहीं हैं, उन्हें अपमानित क्यों किया गया? आपको याद रखना होगा कि अगर आदिवासियों के हित की रक्षा किसी ने की है या करेगी तो वह अकेली भाजपा पार्टी है।
#WATCH | Khunti, Jharkhand: Union Minister and BJP National President JP Nadda says, "15th November is celebrated as Janjatiya Gaurav Divas, PM Modi has decided that to mark the 150th birth anniversary of Lord Birsa Munda as 'Janjatiya Gaurav Varsh'...PM Modi is the only Prime… pic.twitter.com/Gf3AeDPdnm
— ANI (@ANI) September 23, 2024
'हम माटी, रोटी, बेटी को सुरक्षित करेंगे'
झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले में केंद्रीय कृषि मंत्री और झारखंड भाजपा चुनाव प्रभारी शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि, झारखंड की माताएं, बहनें, बेटियां अपील कर रही हैं कि झारखंड की माटी, रोटी, बेटी संकट में है। माटी मतलब विदेशी घुसपैठियां आ रहे हैं, बेटी मतलब बेटियां सुरक्षित नहीं है और रोटी मतलब रोजगार नहीं है और इसलिए वो अपील कर रही हैं कि माटी, रोटी, बेटी बचा लीजिए। मैं अपनी बहनों को भाजपा की ओर से कहना चाहता हूं कि हम माटी, रोटी, बेटी को सुरक्षित करेंगे...भाजपा का संकल्प है कि हम रोजगार भी देंगे और विदेशी घुसपैठ नहीं होने देंगे।
शिवराज सिंह आगे कहा कि, मैं आज भारतीय जनता पार्टी की तरफ से आपको वचन देता हूं कि झारखंड में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत हर गरीब को पक्का मकान दिया जाएगा। गरीबों को मकान बनाने के लिए रेत फ्री में देंगे। मैं आज आपसे ये कहने आया हूं कि हम राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर बनाएंगे। ताकि कोई विदेशी घुसपैठिया अपना आधार कार्ड न बनवा पाए, वोटर लिस्ट में अपना नाम न लिखवा पाए।
भाजपा सत्ता में आई तो झारखंड से घुसपैठियों को खदेड़ दिया जाएगा: हिमंत
वहीं असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोमवार को कहा कि हम वादा करते हैं कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो हम झारखंड से घुसपैठियों को बाहर निकाल देंगे। राज्य में केवल अवैध प्रवासियों का सम्मान किया जाता है। हम उन्हें बाहर निकाल देंगे। उन्होंने कहा, "झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने जनता के साथ विश्वासघात किया है। हम वादा करते हैं कि भाजपा यहां अगली सरकार बनाएगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.