{"_id":"5c6ec985bdec223604735ca6","slug":"congress-is-standing-with-modi-on-the-pulwama-attack-pole-shell-campaign-will-continue","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलवामा हमले पर मोदी सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस, मगर पोल खोल अभियान जारी रहेगा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पुलवामा हमले पर मोदी सरकार के साथ खड़ी है कांग्रेस, मगर पोल खोल अभियान जारी रहेगा
Thu, 21 Feb 2019 09:33 PM IST
Gaurav Pandey
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Gaurav Pandey
Updated Thu, 21 Feb 2019 09:33 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : file
कांग्रेस पार्टी ने अब पुलवामा हमले को लेकर मोदी सरकार की खिंचाई करनी शुरु कर दी है। गुरुवार को पार्टी नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा, पुलवामा हमले पर कांग्रेस पार्टी केंद्र सरकार के साथ खड़ी है। वे पाकिस्तान को जवाब दें, हम साथ देंगे, मगर जो कमियां रही हैं, उनकी पोल खोलते रहेंगे। पोल खोल अभियान की यह पहली कड़ी है।
विज्ञापन
रणदीप सिंह सुरजेवाला का कहना था कि पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए कांग्रेस पार्टी ने सरकार का साथ दिया है और आगे भी देते रहेंगे। यह एक पक्ष हुआ। दूसरा पक्ष यानी भाजपा क्या कर रही है। वह राजनीति करने में लगी है। खुद पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पुलवामा के शहीदों पर राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन
अमित शाह ने तो एक सभा में यह तक कह दिया है कि आप चिंता न करें, शहीदों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा, केंद्र में मोदी सरकार है। ऐसा नहीं चलेगा। हम लोगों को बताएंगे कि मोदी सरकार की क्या कमियां रही हैं। सूचना होते हुए भी हमले को रोका नहीं जा सका। कांग्रेस नेता ने सवाल उठाते हुए कहा, क्या यह सरकार की कमी नहीं है। मुंबई हमले के बाद तत्कालीन गृहमंत्री शिवराज पाटिल ने इस्तीफा दे दिया था।
विज्ञापन
लाल बहादुर शास्त्री ने एक रेल हादसे पर इस्तीफा दे दिया था। माधव राव सिंधिया ने भी इसी तरह अपना इस्तीफा सौंपा था। यह नैतिकता कांग्रेस के नेताओं में रही है। दूसरी ओर भाजपा को देखें, वह पुलवामा हमले पर जमकर राजनीति करने में लगी है। अब इस देश को निर्णय करना है, कि कौन सही है और कौन गलत, क्योंकि नरेंद्र मोदी की विदाई का समय आ गया है।
कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि जिसने शहीदों की शहादत का अपमान करने का दुस्साहस किया, इस देश ने उसकी विदाई कर दी। रणदीप का कहना था कि राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ क्या-क्या खिलवाड़ हो रहा है, इस मुद्दे पर अब लगातार मोदी सरकार की पोल खोली जाएगी।