फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress is looking happy after positive feedback coming from gujarat

गुजरात के फीडबैक से लौटी कांग्रेस के चेहरे पर मुस्कान

Tue, 17 Oct 2017 08:17 AM IST
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली
शशिधर पाठक/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 17 Oct 2017 08:17 AM IST
विज्ञापन
congress is looking happy after positive feedback coming from gujarat
राहुल गांधी (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुंल गांधी का तंज 'विकास गांडो थायो छे' (विकास पागल हो गया है) खूब वायरल हुआ और इसका जवाब जैसे ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र ने हूं विकास छुं, हूं गुजरात छुं की प्रतिक्रिया देकर की, पार्टी के नेताओं बेहद खुश हुए। एक तरफ गुजरात के भाट में पीएम नरेंद्र मोदी एक बाद एक हमला बोलकर राहुल गांधी को घेर रहे थे और दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता पार्टी मुख्यालय 24 अकबर रोड पर टीवी स्क्रीन के सामने उत्साह से लबरेज हो रहे थे।

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को सुबह ही राहुल गांधी ने ट्वीट करके फिर तंज कसा था। राहुल ने अपने ट्वीट में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के गुजरात दौरे को निशाना बनाते हुए कहा था कि चुनाव से पहले आज फिर होगी जुमलो की बारिश।
विज्ञापन


क्यों मुस्करा रही है कांग्रेस?
समय के सितारों की चाल और इंसान का भाग्य बदल जाता है। यह कहावत कांग्रेस पार्टी पर सटीक बैठ रही है। कांग्रेस पार्टी के पास बहुत दिन बाद यह अवसर आया है। जब उसके उपाध्यक्ष के हर वार से पीएम मोदी और भाजपा तिलमिलाकर रह जा रही है। सोमवार को भाट में गुजरात गौरव यात्रा के समापन पर पीएम मोदी और भाजपा अध्यक्ष अमित शाह के निशाने पर केवल कांग्रेस उपाध्यक्ष थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानमंत्री मोदी अपने हर तीन लाइन में राहुल गांधी पर निशाना साध रहे थे।

इससे पहले राहुल गांधी ने अमेरिका में वक्तव्य दिया और उसके जवाब में केन्द्र सरकार के आधा दर्जन मंत्री उतर आए थे। राहुल गांधी ने गुजरात में द्वारकाधीश का दर्शन करके राज्य में चुनाव अभियान की शुरुआत की। इसके बाद वह सौराष्ट्र और फिर हाल ही में मध्य गुजरात में तीन दिन तक का प्रचार अभियान पूरा करके लौटे हैं। इसके जबाव में केन्द्र सरकार के न केवल आधा दर्जन से अधिक मंत्री तीन-चार राज्यों के मुख्यमंत्री गुजरात में दौरा कर आए हैं, बल्कि शाह ने पूरा जोर लगा दिया है। खुद पीएम मोदी चार सप्ताह के भीतर चार बार गुजरात हो आए हैं।

सोशल मीडिया पर बदली तस्वीर

congress is looking happy after positive feedback coming from gujarat
सोनिया गांधी (फाइल फोटो)

सोशल मीडिया पर कांग्रेस पार्टी को अपनी तस्वीर बदलती हुई दिखाई दे रही है। सूत्र बताते हैं कि इसकी वजह भी राहुल गांधी हैं। वह पार्टी की सोशल मीडिया टीम के लगातार टच में हैं। खास बात यह है कि कांग्रेस पार्टी की सोशल मीडिया की टीम में करीब 85 प्रतिशत महिलाएं हैं। इस टीम का नेतृत्व कन्नड फिल्म अभिनेत्री राम्या (दिव्या स्पंदना) कर ही हैं।

राहुल गांधी के कार्यालय सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर काफी देर से ध्यान दिया है, लेकिन अब इसके अच्छे नतीजे आ रहे हैं। राहुल गांधी के कार्यालय से हर दिन लगातार भाजपा और केन्द्र सरकार के रुख को ध्यान में रखकर तीखे, तंज भरे, जहर बुझे ट्वीट किए जा रहे हैं।

नवंबर में होगा हाई टैम्पो प्रचार
भारत सिंह सोलंकी ने पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी से दीपावली बाद एक नवंबर से फिर गुजरात में चुनाव अभियान को तेज करने का आग्रह किया है। सोलंकी का यह प्रस्ताव अभी विचाराधीन है। लेकिन माना जा रहा है कि कांग्रेस पार्टी के भीतर चल रही चुनाव प्रक्रिया के पूर्ण होने, अध्यक्ष के रूप में राहुल गांधी के चुने जाने के बाद वह गुजरात का दौरा कर सकते हैं।

इस बार राहुल पहले दक्षिण गुजरात और पीएम मोदी का गढ़ कहे जाने वाले उत्तर गुजरात जा सकते हैं। राहुल गांधी के आगे की कार्यक्रम की तैयारी उनकी देख रेख में होगी। वहीं बहन प्रियंका गांधी भी लगातार गुजरात चुनाव प्रचार अभियान को लेकर सक्रिय हैं। इसके जवाब में भाजपा भी उच्च स्तर के प्रचार अभियान को जारी रख सकती है।

योगी दे सकते हैं सप्ताह भर का समय
लखनऊ स्थित सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अगली कड़ी में एक सप्ताह के लिए गुजरात में चुनाव प्रचार अभियान के बाबत टिक सकते हैं। फिलहाल योगी अभी अयोध्या में बड़े पैमाने पर दीपोत्सव को मनाने के कार्यक्रम को लेकर उत्साहित हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे वसुंधरा, महाराष्ट्र के सीएम देवेन्द्र फडनवीश, म.प्र. के सीएम शिवराज सिंह चौहान, केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, निर्मला सीतारमण, पीयूष गोयल, रविशंकर प्रसाद, महेश शर्मा समेत तमाम मंत्री और नेता गुजरात में कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान की धार भोथरी करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed