फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress is celebrating its 134th foundation day, Rahul Gandhi hoisted flag at party headquarter

134 साल की हुई कांग्रेस, मनमोहन सिंह और राहुल गांधी ने काटा केक

Fri, 28 Dec 2018 10:18 AM IST
शशांक गौर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शशांक गौर Updated Fri, 28 Dec 2018 10:18 AM IST
विज्ञापन
Congress is celebrating its 134th foundation day, Rahul Gandhi hoisted flag at party headquarter
मनमोहन-राहुल केक काटते हुए - फोटो : ANI

आज कांग्रेस पार्टी अपना 134वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर शुक्रवार को पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी मुख्यालय पर झंडा फहराया और केक काटकर जश्न मनाया। गांधी वरिष्ठ नेताओं के साथ पार्टी मुख्यालय पहुंचे और पार्टी के ध्वजारोहण के कार्यक्रम में शामिल हुए। ध्वजारोहण कार्यक्रम के बाद गांधी ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के साथ मिलकर केक काटा।

विज्ञापन


कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम के मौके पर पार्टी के कोषाध्यक्ष अहमद पटेल, वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा, संगठन महासचिव अशोक गहलोत तथा कई अन्य नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम के बाद अहमद पटेल ने ट्वीट कर कहा, '133 साल पहले आज ही के दिन दुनिया का सबसे बड़ा जनांदोलन शुरू हुआ था। इसके बाद से यह आंदोलन राष्ट्र निर्माण के प्रति खुद को समर्पित रखे हुए है।' उन्होंने कहा, 'इतिहास गवाह है कि जिन्होंने भी इस आंदोलन को खत्म करने की कोशिश की वे खुद इतिहास बन गए। यह आंदोलन कांग्रेस है।'
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में हिस्सा लेने के लिए पार्टी के दिग्गज नेता अशोक गहलोत, कपिल सिब्बल, शशि थरूर, आनंद शर्मा, एके एंटनी, गुलाम नबी आजाद और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह दिल्ली स्थ्ति पार्टी मुख्यालय पहुंचे हुए हैं। मुख्यालय पर झंडा फहराने के बाद राहुल गांधी और मनमोहन सिंह ने केक काटकर जश्न मनाया।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed