फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress invite 17 opposition parties in Sanjhi Virasat Bachao Sammelan but skips Kejriwal

सांझी विरासत बचाओ सम्मेलन शुरू, राहुल सहित 17 दल के नेता शामिल, केजरीवाल को नहीं दिया आमंत्रण

Thu, 16 Aug 2018 10:54 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 16 Aug 2018 10:54 AM IST
विज्ञापन
Congress invite 17 opposition parties in Sanjhi Virasat Bachao Sammelan but skips Kejriwal

देश की मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस 'सांझी विरासत बचाओ सम्मेलन' के छठे संस्करण का आयोजन गुरुवार को दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में करने वाली है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए उसने 17 विपक्षी पार्टियों को निमंत्रण भेजा है। इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी भी मौजूद रहेंगे। इस सम्मलेन को शरद यादव ने बुलाया है।

विज्ञापन


इस सम्मेलन में शामिल होने के लिए समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी, बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष शरद पवार, जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री नारा चंद्रबाबू नायडू, जनता दल सेक्युलर के वरिष्ठ नेता और पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा, झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, द्रविड़ मुनेत्र कड़घम के कार्यकारी अध्यक्ष एमके स्टालिन को निमंत्रण भेजे गए हैं।
विज्ञापन


हालांकि इस सम्मेलन में भाग लेने के लिए आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को निमंत्रण नहीं भेजा गया है। सूत्रो के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार 'साझी विरासत बचाओ सम्मेलन' में विपक्षी दल मोदी सरकार पर विभिन्न मुद्दो पर हमला कर सकती है। इसके अलावा 2019 के लोकसभा चुनाव को लेकर और चार राज्यों में होने वाले चुनाव को लेकर रणनीति बनाई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed