{"_id":"5f5cef3d8ebc3e6a0168e6f4","slug":"congress-interim-president-sonia-gandhi-gone-abroad-with-rahul-gandhi-for-routine-check-up","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना, लौटकर संसद सत्र में होंगी शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सोनिया गांधी स्वास्थ्य जांच के लिए राहुल के साथ विदेश रवाना, लौटकर संसद सत्र में होंगी शामिल
Sat, 12 Sep 2020 10:04 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Sat, 12 Sep 2020 10:04 PM IST
विज्ञापन
सोनिया गांधी और राहुल गांधी (फाइल फोटो)
- फोटो : पीटीआई
कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी स्वास्थ्य की रुटीन जांच के लिए दो सप्ताह के लिए विदेश गई हैं। पार्टी के पूर्व अध्यक्ष और उनके बेटे राहुल गांधी भी उनके साथ गए हैं। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि दोनों वापस आने के बाद संसद के सत्र में शामिल होंगे। वहीं, तृणमूल कांग्रेस के सात और भाजपा के एक सांसद भी सत्र में शामिल नहीं होंगे।
विज्ञापन
Congress interim president Sonia Gandhi has gone abroad for two weeks for a routine check-up, Rahul Gandhi has accompanied her. They will attend the Parliament session after returning: Congress Sources (file pic) pic.twitter.com/f3sazkXvIm
— ANI (@ANI) September 12, 2020विज्ञापन
केंद्रीय रेल राज्य मंत्री सुरेश अंगदी की कोरोना रिपोर्ट शुक्रवार को पॉजिटिव आई थी। वह सत्र में शामिल नहीं हो सकेंगे। वहीं, राज्यसभा के चीफ व्हिप शुखेंदु शेखर राय समेत सात टीएमसी सांसदों ने सत्र में शामिल न होने का निर्णय किया है। इनमें सुदीप बंदोपाध्याय, शिशिर अधिरारी, चौधरी मोहन जटुआ सत्र में मौजूद नहीं रहेंगे। सुब्रत बख्शी, मानस भुइया और शुभाशीष चक्रवर्ती भी राज्यसभा की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे।
विज्ञापन
बता दें कि संसद के मानसून सत्र की शुरुआत सोमवार से होनी है। कोरोना वायरस महामारी के कारण इस बार संसद सत्र पहले से काफी बदला हुआ रहेगा। सत्र के दौरान संसद परिसर में मौजूद रहने वाले व्यक्तियों के लिए विशेष नियम बनाए गए हैं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला भी कह चुके हैं कि इस बार सत्र चुनौतीपूर्ण रहेगा।