{"_id":"64f5fb6c949114736c089283","slug":"congress-includes-suresh-pachauri-arun-yadav-and-ajay-singh-in-screening-committee-for-mp-assembly-elections-2023-09-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश: नाराज नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस,सुरेश पचौरी-अरुण यादव व अजय सिंह को इस कमेटी में मिली जगह","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश: नाराज नेताओं को मनाने में जुटी कांग्रेस,सुरेश पचौरी-अरुण यादव व अजय सिंह को इस कमेटी में मिली जगह
Mon, 04 Sep 2023 09:14 PM IST
शिव शरण शुक्ला
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: शिव शरण शुक्ला
Updated Mon, 04 Sep 2023 09:14 PM IST
विज्ञापन
निरंतर एक्सेस के लिए सब्सक्राइब करें
सार
आगे पढ़ने के लिए लॉगिन या रजिस्टर करें
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ रजिस्टर्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
अमर उजाला प्रीमियम लेख सिर्फ सब्सक्राइब्ड पाठकों के लिए ही उपलब्ध हैं
फ्री ई-पेपर
सभी विशेष आलेख
सीमित विज्ञापन
सब्सक्राइब करें
कांग्रेस का झंडा
- फोटो :
amar ujala
विस्तार
कांग्रेस ने मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2023 के लिए स्क्रीनिंग कमेटी की घोषणा की थी। अब इस कमेटी में नए नाम जोड़ दिए है। एमपी की स्क्रीनिंग कमेटी के लिए विशेष आमंत्रित सदस्य बनाए गए हैं। इसमें कद्दावर नेता सुरेश पचौरी, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण यादव और अजय सिंह को शामिल किया गया है।
एमपी कांग्रेस के सूत्रों का कहना है कि, रविवार को हुई बैठक में इन तीनों नेताओं को स्क्रीनिंग कमेटी में शामिल नहीं किए जाने को लेकर सवाल उठे थे। इसके बाद इन लोगों के नाम जोड़े गए हैं। तीनों नेताओं का अपने क्षेत्र में काफी अच्छा प्रभाव है। जनता के बीच इन नेताओं की काफी लोकप्रियता है। ऐसे में इन नेताओं को अनदेखा करना पार्टी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकता था। कमेटी में इन तीनों नेताओं को जगह मिलने के बाद ये लोग भी उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर सकेंगे।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि पिछले दिनों में स्क्रीनिंग कमेटी के गठन और आईसीसी में नियुक्तियों के बाद राज्य के कई नेता नाराज चल रहे थे। लिहाजा, नाराज चल रहे नेताओं को मनाने के लिए नियुक्ति की गई है। मध्यप्रदेश में कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी के अध्यक्ष भंवर जितेंद्र सिंह अलवर हैं। जबकि ओडिशा के सांसद सप्तागिरी उल्का और यूपी कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को सदस्य बनाया गया था। अब एमपी के तीन और नेता शामिल करने के बाद कमेटी में 6 सदस्य हो गए हैं।