फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress in finalizing Mission 20 scheme in UP, churning on Priyanka

यूपी में मिशन 20 योजना को अंतिम रूप देने में जुटी कांग्रेस, प्रियंका पर मंथन

Mon, 11 Feb 2019 04:43 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 11 Feb 2019 04:43 AM IST
सार

  • मुस्लिम-दलित बाहुल्य और परंपरागत सीटों पर पूरी ताकत से लडने की योजना 
  • रायबरेली, अमेठी, लखनऊ ही नहीं वाराणसी पर भी पार्टी की निगाहें 
  • अपना दल के राजग से पराया होने पर ही वाराणसी के विकल्प पर होगा विचार 

विज्ञापन
Congress in finalizing Mission 20 scheme in UP, churning on Priyanka
Priyanka Gandhi - फोटो : PTI

विस्तार

गांधी परिवार की अहम सदस्य प्रियंका गांधी को सक्रिय राजनीति में उतारने के बाद कांग्रेस उत्तर प्रदेश में मिशन 20 योजना को अंतिम रूप देने में जुट गई है। इस कड़ी में पार्टी दलित-मुस्लिम बाहुल्य के साथ-साथ परंपरागत सीटों पर पूरी ताकत से चुनाव लड़ेगी। पार्टी में सर्वाधिक माथापच्ची प्रियंका की चुनावी सीट को ले कर हो रही है। इस कड़ी में फिलहाल चार सीटों रायबरेली, अमेठी, लख्ननऊ और वाराणसी की सीट पर मंथन का दौर जारी है। 

विज्ञापन


यूपीए 2 सरकार में केंद्रीय मंत्री रहे सूबे के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक पार्टी राज्य की अधिकतर सीटों पर फोकस करने के बदले चुनिंदा दो दर्जन सीटों पर फोकस करेगी। इसमें मुख्यत: दलित-मुस्लिम बाहुल्य और पार्टी की परंपरागत रही सीटें होंगी। पार्टी की योजना लोकसभा चुनाव में उल्लेखनीय प्रदर्शन कर 2022 के विधानसभा चुनाव की तैयारी करने की है। इसके लिए पार्टी ने कभी अपने परंपरागत मतदाता रहे दलितों-मुसलमानों और अगड़ों को साधने की योजना बनाई है। पार्टी इसी समीकरण की बदौलत राज्य की सत्ता में दशकों तक काबिज रही थी। 
विज्ञापन


प्रियंका की चुनावी सीट पर सर्वाधिक मंथन 

पार्टी में फिलहाल सर्वाधिक मंथन प्रियंका की चुनावी सीट को ले कर हो रहा है। कोशिश है कि उनके लिए ऐसी सीट चुनी जाए जिससे सूबे के साथ-साथ पूरे देश में एक बड़ा संदेश जाएा। इस कड़ी में जिन चार सीटों को विकल्प के तौर पर चुना गया है उसमें अमेठी, रायबेरली, लखनऊ और वाराणसी की सीट शामिल हैं। उक्त पूर्व केंद्रीय मंत्री के मुताबिक पार्टी का एक मजबूत धड़ा पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को चुनावी राजनीति में बनाए रखना चाहता है। सोनिया के नहीं मानने पर प्रियंका कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की सीट अमेठी तो राहुल सोनिया की सीट रायबरेली से लड़ सकती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी स्थिति में अमेठी में प्रियंका और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच सीधी जंग होगी। अगर सोनिया मानीं तो फिर प्रियंका के लिए लखनऊ और वाराणसी विकल्प बचेगा। वाराणसी से प्रियंका पीएम मोदी के खिलाफ मैदान में तभी उतरेंगी जब अपना दल राजग का साथ छोड़ दे। पार्टी के रणनीतिकारों को लगता है कि ऐसे में भाजपा का कुर्मी मतदाताओं में वर्चस्व कम होगा और ब्राह्मण मतदाताओं पर खुद प्रियंका भी अपना दावा ठोक सकेंगी। 


अपना दल के राजग में बने रहने पर पार्टी यहां सपा-बसपा उम्मीदवार को समर्थन देगी। पार्टी का एक धड़ा प्रियंका को गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सीट लखनऊ से उम्मीदवार बनाना चाहता है। इस धड़े का तर्क है कि इससे प्रियंका न सिर्फ पूरे सूबे को संदेश दे पाएंगी, बल्कि शहरी सीट होने के कारण वह गृह मंत्री को कड़ी चुनौती दे पाएंगी। चूंकि इस सीट पर गांधी परिवार की विजय लक्ष्मी पंडित सांसद रह चुकी हैं। ऐसे में पार्टी इस सीट पर भी अपनी संभावना देख रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed