{"_id":"6434dd9cc4852bf1350a4bf4","slug":"congress-hits-back-vice-president-jagdeep-dhankhar-rajya-sabha-speaker-impartial-after-remark-on-rahul-gandhi-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Vice President: 'राज्यसभा सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए', कांग्रेस का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर पलटवार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Vice President: 'राज्यसभा सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए', कांग्रेस का उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर पलटवार
Tue, 11 Apr 2023 09:40 AM IST
नितिन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नितिन गौतम
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:40 AM IST
सार
बीते दिनों राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे पर गए थे और उस दौरान ब्रिटेन में दिए उनके बयानों पर खूब विवाद हुआ था और सरकार राहुल गांधी से उनके बयानों को लेकर माफी की मांग कर रही है।
विज्ञापन
जयराम रमेश और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने हाल ही में अपने एक बयान में राहुल गांधी का नाम लिए बगैर उन पर निशाना साधा था और कहा था कि लोगों को विदेश यात्रा पर जाने से पहले अपने राजनीतिक चश्मे को उतार देना चाहिए। इस पर अब कांग्रेस ने पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा है कि 'राज्यसभा सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए और उन्हें हमेशा सरकार का गुणगान नहीं करना चाहिए।'
उपराष्ट्रपति ने बोला हमला
बता दें कि विश्व होम्योपैथी दिवस पर आयोजित एक कार्यक्रम में उपराष्ट्रपति धनखड़ ने सोमवार को कहा था कि भारत को 2047 में आजादी मिलने के सौ साल पूरे हो जाएंगे, ऐसे में देश की गरिमा पर आघात करने वाली हर कोशिश को कुंद कर देना चाहिए। उन्होंने कहा कि जब लोग विदेश यात्रा पर जाएं तो अपने राजनीतिक चश्मे को उतारकर जाएं। इससे देश को भी फायदा होगा और उस व्यक्ति को भी फायदा होगा। उपराष्ट्रपति के इस बयान को राहुल गांधी पर हमले के रूप में देखा गया। बता दें कि बीते दिनों राहुल गांधी ब्रिटेन दौरे पर गए थे और उस दौरान ब्रिटेन में दिए उनके बयानों पर खूब विवाद हुआ था और सरकार राहुल गांधी से उनके बयानों को लेकर माफी की मांग कर रही है।
उपराष्ट्रपति ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या आपने कभी नोटिस किया है कि कोई विदेशी प्रतिनिधि हमारे देश में आकर अपने देश की बुराई करता है? इसका जवाब स्वभाविक तौर पर ना ही है। हमें अपने वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य कर्मियों आदि पर गर्व क्यों नहीं करना चाहिए और उनके अविष्कारों की तारीफ करनी चाहिए।
विज्ञापन
कांग्रेस का पलटवार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'पहले आप ये सलाह उन्हें दीजिए, जिन्होंने 2015 में इसकी शुरुआत की थी। उसके बाद दूसरों को ये बात कहिए। दूसरी बात सभापति को निष्पक्ष होना चाहिए और हमेशा सरकार का गुणगान नहीं करना चाहिए।'