फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress hits back at Rajnath singh for defending presence of lotus in G20 logo

G20 Logo: जी20 के लोगो पर राजनीतिक पार्टियों में मची रार, राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस ने किया बड़ा पलटवार

Mon, 14 Nov 2022 05:31 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Mon, 14 Nov 2022 05:31 PM IST
सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सोमवार को कांग्रेस ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी भारत में हाथ का पंजा एक गहरा सांस्कृतिक प्रतीक बना हुआ है। इसके बावजूद इस प्रतीक का प्रयोग सरकारी कार्यक्रम में करना उचित नहीं ठहराया जाएगा। गौरतलब है कि हाथ का पंजा कांग्रेस पार्टी का सिंबल है

विज्ञापन
Congress hits back at Rajnath singh for defending presence of lotus in G20 logo
जयराम रमेश - फोटो : PTI

विस्तार

भारत एक दिसंबर से जी20 की अध्यक्षता संभालेगा। इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसके नए लोगो, थीम और वेबसाइट को लांच किया था। लोगो की लांचिंग के साथ ही उस पर विवाद भी शुरू हो गया। बीते बुधवार को कांग्रेस ने लोगो में कमल के फूल के प्रयोग पर आपत्ति जताते हुए भाजपा और पीएम मोदी पर आरोप लगाया था कि भाजपा लोगो के जरिए अपना प्रचार कर रही है। कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार करते हुए देश के रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को हरियाणा में एक जनसभा के दौरान कहा था कि कमल का फूल देश की सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। क्या यह करके प्रधानमंत्री ने कोई अपराध किया? यानी किसी राजनीतिक पार्टी का चुनाव चिह्न पंजा है तो क्या पंजा ही काट देना चाहिए। उनके इस बयान पर कांग्रेस ने एक बार फिर निशाना साधा है। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह के बयान पर कांग्रेस ने किया पलटवार
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के बयान पर पलटवार करते हुए सोमवार को कांग्रेस ने कहा कि ग्रामीण और आदिवासी भारत में हाथ का पंजा एक गहरा सांस्कृतिक प्रतीक बना हुआ है, लेकिन इस प्रतीक का प्रयोग सरकारी कार्यक्रम में करना उचित नहीं ठहराया जाएगा। गौरतलब है कि हाथ का पंजा कांग्रेस पार्टी का सिंबल है। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राजनाथ सिंह पर पलटवार करते हुए कहा कि 'प्रतीक के रूप में हाथ का पंजा भारत में प्रागैतिहासिक चित्रों में वापस ले जाने वाला सबसे प्राचीन है। ये निशान ग्रामीण और आदिवासी भारत में सांस्कृतिक प्रतीक बना हुआ है। यदि कांग्रेस सत्ता में होती तो क्या वह सरकारी कार्यक्रमों के लिए इस प्रतीक के उपयोग को उचित ठहराती ? हरगिज नहीं!' 
विज्ञापन


जी-20 का लोगो भी BJP का चुनाव चिन्ह बन गया: जयराम रमेश
 इससे पहले, बुधवार को कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा था कि जी-20 का लोगो भी भाजपा का चुनाव चिन्ह बन गया है। जयराम रमेश ने कहा था कि एक वैश्विक संगठन की मेजबानी के लिए जारी लोगो पर कमल की फोटो होना एक तरह की बेशर्मी है। जयराम रमेश ने ट्वीट किया था कि 70 साल पहले, नेहरू ने कांग्रेस के झंडे को भारत का झंडा बनाने के प्रस्ताव को खारिज कर दिया था। अब, भाजपा का चुनाव चिन्ह  G20 की अध्यक्षता का आधिकारिक लोगो बन गया है!  हमें पता था कि मोदी और भाजपा बेशर्मी से खुद को बढ़ावा देने का कोई मौका नहीं गंवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि एक संदेश: पीएम मोदी
वहीं, आठ नवंबर को पीएम मोदी ने G-20 के लोगो को लॉन्च करते हुए कहा था कि G-20 का ये Logo केवल एक प्रतीक चिन्ह नहीं है बल्कि ये एक संदेश है। ये एक भावना है, जो हमारी रगों में है। ये एक संकल्प है, जो हमारी सोच में शामिल रहा है। पीएम ने अपने संबोधन में कहा कि एक दिसंबर से भारत G20 की अध्यक्षता करेगा। भारत के लिए यह एक ऐतिहासिक अवसर है इसलिए आज इस समिट की वेबसाइट, थीम और लोगो को लांच किया गया है। उन्होंने कहा कि इस अवसर पर मैं सभी देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed