फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress high command is confused on cm Virbhadra singh

हिमाचल को लेकर उलझन में कांग्रेस आलाकमान

Wed, 12 Apr 2017 04:46 AM IST
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नई दिल्ली
अनूप वाजपेयी/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 12 Apr 2017 04:46 AM IST
विज्ञापन
Congress high command is confused on cm Virbhadra singh

हिमाचल प्रदेश को कांग्रेस मुक्त बनाने के लिए भाजपा भविष्य की रणनीति बनाने में लग गई है। वहीं कांग्रेस मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह पर कसे शिकंजे के बाद राजनीतिक तौर पर उलझ गई है। कांग्रेस के सामने पांच राज्यों की चुनावी समीक्षा से बड़ा सवाल हिमाचल प्रदेश का है, जहां साल के अंत में विधानसभा चुनाव होने हैं। पार्टी आधिकारिक तौर पर वीरभद्र सिंह के साथ खड़ी दिख रही है लेकिन पार्टी नेता इस मुद्दे पर जल्द फैसला चाहते हैं।

विज्ञापन


हिमाचल से जुड़े पार्टी नेताओं का भी मानना है कि सीएम वीरभद्र के खिलाफ सीबीआई और ईडी की कार्रवाई होने पर पार्टी के सामने क्या विकल्प होगा। ये सवाल आलाकमान के लिए भी सबसे महत्वपूर्ण है। अगर वीरभद्र ही पार्टी का चेहरा होंगे तो भी इस सवाल का जवाब जल्द देना होगा। ताकि उसी आधार पर चुनाव की रणनीति बनाई जा सके।
विज्ञापन


पार्टी नेता मानतेे हैं कि वीरभद्र को सामने रखकर चुनाव लड़ने पर खतरा इस बात का होगा कि भाजपा भ्रष्टाचार को मुद्दा बनाकर मैदान में उतरेगी। ऐसे में पार्टी का फोेकस सरकार की उपलब्धियों गिनाने से अधिक आरोपों के जवाब तलाशने पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस उत्तराखंड की तरह पहाड़ी राज्य हिमाचल खोना नहीं चाहती है। कांग्रेस को पंजाब में चेहरा घोषित करने का लाभ मिला लेकिन उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार का कामकाज और चेहरा जनता ने नकार दिया। कांग्रेस में पहली बार दो जगह से चुनाव लड़ने के बाद भी सीएम की हार हुई।


वीरभद्र के साथ खड़ी है पार्टी: अंबिका
हिमाचल से जुड़े इन सवालों पर राज्य की प्रभारी और कांग्रेस महासचिव अंबिका सोनी का कहना है कि वीरभद्र को लेकर कांग्रेस पूरी तरह एक है। वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं। पार्टी मानती है कि राजनीतिक विद्वेष के चलते ही उन पर निशाना साधा जा रहा है। कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। हिमाचल में विधानसभा चुनाव से जुड़ा कोई भी फैसला कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और उपाध्यक्ष राहुल गांधी को ही लेना है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed