कांग्रेस ने अध्यादेशों पर रुख तय करने के लिए पांच सदस्यीय समिति का किया गठन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस ने केंद्र सरकार की ओर से जारी किए गए प्रमुख अध्यादेशों पर चर्चा और पार्टी का रुख तय करने के लिए बुधवार को पांच सदस्यीय समिति का गठन किया।
Congress has constituted a 5-member committee to discuss and formulate the Party’s stand on key ordinances promulgated by the Central Government pic.twitter.com/Kt1G4zAUwW
— ANI (@ANI) August 26, 2020विज्ञापन
समिति के संयोजक होंगे जयराम रमेश
पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा गठित इस समिति के संयोजक जयराम रमेश होंगे। रमेश के अलावा वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम और दिग्विजय सिंह को समिति का सदस्य बनाया गया है।
गौरव गोगोई और डॉक्टर अमर सिंह भी इस समिति में शामिल
कांग्रेस के लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई और डॉक्टर अमर सिंह भी इस समिति में शामिल होंगे। संगठन महासचिव वेणुगोपाल ने कहा कि यह समिति केंद्र की ओर से जारी प्रमुख अध्यादेशों पर चर्चा और पार्टी का रुख तय करने का काम करेगी।