फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress has blood on its hands in northeast Assam CM Himanta Biswa Sarma

Assam: सीएम हिमंत बोले- पूर्वोत्तर में खून से रंगे हैं कांग्रेस के हाथ, कुकी संगठन के साथ डील से किया इनकार

Wed, 09 Aug 2023 04:53 AM IST
गुलाम अहमद अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी
अमर उजाला ब्यूरो, गुवाहाटी Published by: गुलाम अहमद Updated Wed, 09 Aug 2023 04:53 AM IST
सार

सीएम सरमा ने कहा कि क्षेत्र में संकट सबसे पुरानी पार्टी की दोषपूर्ण नीतियों के कारण है। कांग्रेस को विश्लेषण करना चाहिए कि उसकी गलत नीतियों के कारण मणिपुर क्यों जल रहा है। उन्होंने पूर्वोत्तर में दुखद स्थिति पैदा कर दी है।

विज्ञापन
Congress has blood on its hands in northeast Assam CM Himanta Biswa Sarma
Himanta Biswa Sarma - फोटो : Social Media

विस्तार

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने मंगलवार को कहा कि पूर्वोत्तर में कांग्रेस के हाथ खून से रंगे हैं। उन्होंने कहा, पिछले 75 वर्षों में कांग्रेस के किसी भी प्रधानमंत्री ने इस क्षेत्र का कोई समाधान नहीं किया। संसद में अविश्वास प्रस्ताव के दौरान कांग्रेस के आरोपों का जवाब देने के लिए गुवाहाटी में एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सरमा ने कहा कि क्षेत्र में संकट सबसे पुरानी पार्टी की दोषपूर्ण नीतियों के कारण है। कांग्रेस को विश्लेषण करना चाहिए कि उसकी गलत नीतियों के कारण मणिपुर क्यों जल रहा है। उन्होंने पूर्वोत्तर में दुखद स्थिति पैदा कर दी है। मणिपुर में पिछले तीन महीनों से जारी जातीय दंगों में 160 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है।

विज्ञापन


सीएम हिमंत ने कहा, कांग्रेस ने पूरे पूर्वोत्तर में यह दुखद स्थिति पैदा की। समुदायों ने रातोंरात लड़ाई शुरू नहीं की। असम के मुख्यमंत्री और पूर्वोत्तर लोकतांत्रिक गठबंधन (नेडा) के संयोजक हिमंत ने 2017 में मणिपुर विधानसभा चुनाव से पहले कुकी उग्रवादी संगठन के साथ कथित तौर पर सौदे से इनकार किया है।
विज्ञापन


हिमंत ने कहा, मैं इन आरोपों को खारिज करता हूं। हमने (भाजपा) 2018 में भी इन आरोपों का खंडन किया था। विशेष रूप से, एसओओ के तहत कुकी संगठनों में से एक के नेता की ओर से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को लिखे एक पत्र में दावा किया गया था कि 2017 विधानसभा चुनाव में दो भाजपा नेताओं, असम के सीएम हिमंत बिस्व सरमा और राम माधव ने भाजपा की जीत सुनिश्चित करने के लिए कुकी संगठनों की मदद ली थी। उल्लेखनीय है कि भाजपा 2017 में पहली बार मणिपुर में सत्ता में आई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगा समुदाय की रैली आज, सुरक्षा कड़ी
मणिपुर में फ्रेमवर्क समझौते के तहत सफलता के साथ शांति वार्ता संपन्न कराने के लिए दबाव बढ़ाने के उद्देश्य से नगा समुदाय बुधवार को एक रैली निकालने वाला है। इसे देखते हुए सुरक्षा इंतजाम कड़े कर दिए गए हैं। यूनाइटेड नगा काउंसिल के मुताबिक, बुधवार सुबह 10 बजे से तामेंगलांग, सेनापति, उखरूल और चंदेल जिलों के जिला मुख्यालयों में रैलियां निकाली जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed