फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress govt in Karnataka spent public money in 5 states' recent polls, alleges Deve Gowda

Karnataka: 'कांग्रेस सरकार ने पांच राज्यों के हालिया चुनावों में खर्च किया जनता का पैसा', देवगौड़ा का आरोप

Fri, 05 Jan 2024 03:48 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 05 Jan 2024 03:48 PM IST
सार

Karnataka: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने कर्नाटक सरकार पर हालिया पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में जनता का पैसा खर्च करने का आरोप लगाया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सिद्धारमैया सरकार इस धन के प्रवाह को नहीं रोक पा रही है। 

विज्ञापन
Congress govt in Karnataka spent public money in 5 states' recent polls, alleges Deve Gowda
एचडी देवगौड़ा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जद (एस) के वरिष्ठ नेता एचडी देवगौड़ा ने शुक्रवार को कर्नाटक की कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने पांच राज्यों में हाल में हुए विधानसभा चुनावों में पार्टी की मदद के लिए राज्य के सार्वजनिक धन को खर्च करने का आरोप लगाया।

विज्ञापन

देवगौड़ा ने मुख्यमंत्री सिद्धरमैया पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि वह कर्नाटक से पांच राज्यों में कांग्रेस पार्टी को चुनाव लड़ने के लिए धन के प्रवाह को नहीं रोक सके। पूर्व मुख्यमंत्री और देवगौड़ा के बेटे एचडी कुमारस्वामी ने नई दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकात की थी, जिसके बाद जद (एस) पिछले साल सितंबर में भाजपा नीत राजग में शामिल हो गई थी। दोनों पार्टियों ने कहा है कि वे कर्नाटक में आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पिछले साल मई में 224 सदस्यीय कर्नाटक विधानसभा के लिए चुनाव हुए थे। इन चुनाव में जद (एस) ने खराब प्रदर्शन करते हुए केवल 19 सीटें जीती थीं। कांग्रेस को 135 और भाजपा को 66 सीटें मिली थीं।कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डीके शिवकुमार का जिक्र करते हुए देवगौड़ा ने कहा, 'अब यह सबके सामने है कि वह कहां गए और कितना धन ले गए।'

विज्ञापन

एक पारदर्शी सरकार देने के सिद्धारमैया के बयान पर निशाना साधते हुए उन्होंने जानना चाहा कि वह बंगलुरु में हो रहे 'अवैध कामों' को क्यों नहीं रोक पा रहे हैं। जद (एस) संरक्षक ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूछा, पांच राज्यों के चुनावों के दौरान यहां से कितना पैसा लिया गया था? यह किसका पैसा था? यह कर्नाटक की जनता का पैसा था।

उन्होंने कहा, 'बंगलूरू की सभी एजेंसियां (जैसे बृहत बंगलूरू महानगर पालिके और बंगलूरू विकास प्राधिकरण) और सिंचाई विभाग उनके (डीसीएम) हाथ में हैं। यहां जो हो रहा है उसे देखकर मुझे शर्म आती है।' उन्होंने जानना चाहा कि सिद्धारमैया इसे (भ्रष्टाचार) क्यों नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed