फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress general secretary Priyanka Gandhi may campaign in Karnataka too

कर्नाटक में भी चुनाव प्रचार कर सकती हैं कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी

Sat, 02 Feb 2019 09:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Sat, 02 Feb 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
Congress general secretary Priyanka Gandhi may campaign in Karnataka too

हाल में कांग्रेस महासचिव पद पर नियुक्त प्रियंका गांधी वाड्रा आगामी लोकसभा चुनावों के दौरान कर्नाटक में भी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार कर सकती हैं।  प्रदेश कांग्रेस चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष एचके पाटिल ने शनिवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आम चुनावों के लिए प्रचार शीघ्र ही शुरू होगा, इसके लिए तारीखें जल्दी ही घोषित की जाएंगी। 

विज्ञापन


प्रियंका को फिलहाल पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान सौंपी गई है। पाटिल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी तो चुनाव प्रचार करेंगे ही, हम प्रियंका को भी आमंत्रित करेंगे।  उन्होंने कहा कि प्रदेश संगठन विपरीत परिस्थितियों में भी पार्टी के साथ मजबूती से खड़ा रहा, इसलिए गांधी परिवार का कर्नाटक से जुड़ाव रहा है।  
विज्ञापन


प्रियंका ने प्रदेश में पहली बार वर्ष 1999 में बेल्लारी में चुनाव प्रचार किया था, जब उनकी मां सोनिया गांधी ने वहां से अपना पहला चुनाव भाजपा की सुषमा स्वराज के खिलाफ लड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed