फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress General Secretary KC Venugopal attack on Narendra modi's 400 paar

Congress: 'नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे की निकली हवा', विपक्षी गठबंधन की जीत का दावा कर बोले वेणुगोपाल

Sat, 27 Apr 2024 11:24 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: काव्या मिश्रा Updated Sat, 27 Apr 2024 11:24 AM IST
सार

वेणुगोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में तैयारी के लिए पर्याप्त समय होने के बावजूद मतदान में गड़बड़ी की गई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मतदान अधिकारियों ने मतदाताओं को परेशान किया। 
 

विज्ञापन
Congress General Secretary KC Venugopal attack on Narendra modi's 400 paar
KC Venugopal - फोटो : एएनआई

विस्तार

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक बार फिर भाजपा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद नरेंद्र मोदी के 400 पार के नारे की हवा निकल चुकी है। साथ ही दावा किया कि विपक्षी गठबंधन निश्चित रूप से जीतने जा रहा है। 

विज्ञापन


मतदान में गड़बड़ी की गई
वेणुगोपाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि केरल में तैयारी के लिए पर्याप्त समय होने के बावजूद मतदान में गड़बड़ी की गई। इतना ही नहीं उन्होंने यह भी कहा कि मतदान अधिकारियों ने मतदाताओं को परेशान किया। 
विज्ञापन


विपक्षी गठबंधन निश्चित रूप से इस बार जीतने जा रहा
वेणुगोपाल ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने बहुत बढ़ा-चढ़ा कर 400 पार का नारा दिया, लेकिन पहले और दूसरे चरण के चुनाव के बाद उनके 400 लोकसभा सीट जीतने के दावे की हवा निकल चुकी है। भाजपा का दावा औंधे मुंह गिर गया है। विपक्षी गठबंधन निश्चित रूप से इस बार जीतने जा रहा है। प्रचार के दौरान पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण चुनावों के ध्रुवीकरण की कोशिश है। कांग्रेस राजस्थान, बिहार और अन्य राज्यों में भारी बहुमत के साथ जीतने को लेकर बहुत आश्वस्त है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छे परिणाम का भरोसा
कांग्रेस नेता ने 88 लोकसभा सीटों के लिए 13 राज्यों में हुए दूसरे चरण के चुनाव में अच्छे प्रदर्शन का भी भरोसा जताते हुए कहा कि सभी राज्यों के कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अच्छे परिणाम का भरोसा है। उन्होंने आगे कहा कि हम केरल की सभी 20 लोकसभा सीटों को जीतने को लेकर आश्वस्त हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed