फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress Gandhigiri on Corona by writing a letter to PM Modi

कोरोना पर गांधीगीरी: कांग्रेस पीएम को पत्र लिखकर कर रही सवाल, अभी तक किसी का सीधे नहीं मिला जवाब

Sun, 23 May 2021 03:10 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: देव कश्यप Updated Sun, 23 May 2021 03:10 AM IST
सार

  • कांग्रेस की ओर से बीते दो महीनों में करीब एक दर्जन पत्र, किसी पत्र का सीधे जवाब नहीं आया
  • मनमोहन सिंह को हर्षवर्धन ने दिया था जवाब, सोनिया को नड्डा ने

विज्ञापन
Congress Gandhigiri on Corona by writing a letter to PM Modi
सोनिया गांधी और मनमोहन सिंह (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

विस्तार

कांग्रेस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लगातार पत्र भेजकर गांधीगिरी पर उतारू है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व पीएम मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, लोकसभा और राज्यसभा में कांग्रेस दल के नेताओं की ओर प्रधानमंत्री को लगातार पत्र भेजे जा रहे हैं, लेकिन एक भी पत्र का सीधा जवाब उनकी ओर से नहीं आया है। बावजूद कांग्रेस इस सिलसिले को बंद नहीं करना चाहती है।

विज्ञापन


कांग्रेस की ओर से कोविड को लेकर बीते दो महीनों में एक दर्जन से अधिक पत्र सीधे प्रधानमंत्री को भेजे गए हैं। डॉ. मनमोहन सिंह ने कोविड को लेकर सलाह और कुछ सुझावों का जो पत्र प्रधानमंत्री को भेजा था उसका जवाब सरकार ने स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन से दिलवाया। स्वास्थ्य मंत्री उनकी सलाह और सुझावों पर गंभीरता न दिखाते हुए उन्हें नसीहत भरा जवाब भेजा, जबकि पूर्व पीएम एचडी देवगौड़ा के पत्र पर पीएम ने फोन कर उनसे बात की थी।
विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के पीएम को लिखे एक पत्र का जवाब भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने दिया। पत्र में उन्होंने भी तमाम राजनीतिक नसीहत दी और महामारी में राजनीति न करने की सीख दी। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय के अनाथ हुए बच्चों के भविष्य को लेकर पीएम को भेजे गए पत्र का जवाब सोनिया गांधी को कभी उनकी पार्टी में रहीं यूपी की नेता रीता बहुगुणा जोशी ने दिया है। उन्होंने भी सोनिया गांधी को नसीहत दी है कि कांग्रेस शासित राज्यों की चिंता करें। केंद्र सरकार ने पहले कोविड के चलते अनाथ हुए बच्चों को लेकर निर्देश जारी किए हैं और भाजपा सरकारें सहायता कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हमारे सुझावों को राजनीतिक बताकर झुठलाया जा रहा
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता का कहना है कि पार्टी विपक्ष के नाते अपनी भूमिका से पीछे नहीं हटेगी। पार्टी अध्यक्ष समेत वरिष्ठ नेता लगातार कोविड से जुडे़ विषयों पर सीधे प्रधानमंत्री को अवगत करा रहे हैं। कभी हमारी चिंता पर मजाक बनाया गया और अब हमारे सुझावों को राजनीतिक बताकर झुठलाया जा रहा है। पार्टी शासित राज्यों और अन्य जगहों पर हमारे कार्यकर्ता और नेता सीधे पीड़ित लोगों की मदद कर रहे हैं। केंद्र में हमारी सरकार नहीं है। हम विपक्षी दलों के साथ और अकेले भी प्रधानमंत्री का ध्यान लगातार आकर्षित करा रहे हैं। हमने जिन बिंदुओं पर सरकार को आगाह किया बाद में उन्हें ही लागू किया गया, लेकिन पत्र का जवाब न देकर सरकार हमारी भूमिका को नजरअंदाज नहीं कर सकती।

सोनिया ने अब ब्लैक फंगस को लेकर पीएम को लिखा पत्र
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शनिवार को फिर एक पत्र भेजा है। सोनिया ने इस पत्र में कोरोना के बीच ब्लैक फंगस संक्रमण के प्रकोप पर चिंता जताई है। उन्होंने ब्लैक फंगस के इलाज को आयुष्मान भारत योजना और स्वास्थ्य बीमा के तहत कवर करने का अनुरोध किया है। सोनिया ने पत्र में ब्लैक फंगस के इलाज के लिए बाजार में एंफोटेरिसिन-बी इंजेक्शन की भारी कमी पर चिंता जताते उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग की है।


उन्होंने कहा, ब्लैक फंगस के इलाज में इस्तेमाल होने वाली दवाओं का उत्पादन भी बढ़ाया जाए। उन्होंने ब्लैक फंगस की चपेट में आए लोगों को मुफ्त इलाज देने की मांग करते हुए कहा कि इस बीमारी को पूरे देश में महामारी घोषित किया जाए। इसकी चपेट में आए मरीजों को तत्काल राहत देने के लिए कदम उठाए जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed