फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress furious over sealing the National Herald office, BJP did counter attack

National Herald Case: भाजपा का पलटवार- न रण होगा न रन होगा, यह कैसी कांग्रेस है

Thu, 04 Aug 2022 11:59 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Thu, 04 Aug 2022 11:59 AM IST
सार

नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था। इस कंपनी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हिस्सेदारी है। अब न रण होगा न 'रन' (भागना या फरार होना) होगा। मामले में कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी। 

विज्ञापन
Congress furious over sealing the National Herald office, BJP did counter attack
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ईडी द्वारा बुधवार को नेशनल हेराल्ड का दफ्तर सील करने पर कांग्रेस ने भाजपा को जमकर आड़े हाथों लिया था। आज भाजपा ने इसे लेकर कांग्रेस व गांधी परिवार पर जमकर पलटवार किया। भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, 'कांग्रेस नेता कह रहे हैं याचना नहीं रण होगा। पहले कहते थे कि सत्याग्रह होगा और अब रण की बात कर रहे हैं। अब न रण होगा न 'रन' होगा।'

विज्ञापन


पात्रा ने सवाल किया कि आखिर कांग्रेस चाहती क्या है? क्या देश के कानून से उसे रण करने की जरूरत है? नेशनल हेराल्ड केस में बुधवार को ईडी ने यंग इंडिया लिमिटेड के दफ्तर को सील कर दिया था। इस कंपनी पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी की हिस्सेदारी है।
विज्ञापन


कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर मान रही
दफ्तर सील किए जाने से कांग्रेस केंद्र सरकार व भाजपा पर भड़क गई है। पार्टी ने सरकार को 'रण' की चुनौती दी है। कांग्रेस ने ईडी की कार्रवाई के बाद कहा था 'अब याचना नहीं रण होगा।' इस पर पलटवार करते हुए पात्रा ने कहा कि कांग्रेस खुद को कानून से ऊपर मान रही है। उन्होंने ने कहा कि देश के कानून से इन्हें रण करने की क्या जरूरत है। अब न रण होगा न 'रन' (भागना या फरार होना) होगा। मामले में कानून के अनुसार ही कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पात्रा ने सवाल किया कि कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे पार्टी के दफ्तर पहुंचे तो ईडी की कार्रवाई रुकवाने नेशनल हेराल्ड के दफ्तर क्यों नहीं पहुंचे? कांग्रेस यह कार्रवाई रुकवाने कोर्ट क्यों नहीं गई? पात्रा ने कहा कि वह इसीलिए नहीं गई क्योंकि वह जानती है कि कोर्ट कहेगी कि कार्रवाई नियम के अनुसार हो रही है। हम इस केस में कांग्रेस को भागने नहीं देंगे। 

राहुल ने क्यों नहीं बताया कि वे यंग इंडियन के निदेशक हैं?
भाजपा प्रवक्ता ने सवाल किया, 'मैं राहुल गांधी से पूछता हूं कि आप इतने साफ सुथरे थे तो वर्ष 2010 में यह क्यों नहीं बताया कि आप यंग इंडियन कंपनी के निदेशक हैं। पात्रा ने कहा कि देश का कानून तो सबके लिए समान है, लेकिन कांग्रेस एक परिवार को इससे ऊपर मानती है। इस परिवार को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क पर उतरने की तैयारी में है। 


सरकार सिर्फ कांग्रेस को बदनाम करना चाहती है : खड़गे
उधर, वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि ईडी की कार्रवाई का पूरा मामला राजनीतिक बदले की भावना का है। हम इस पर कुछ कहना नहीं चाहते। निष्पक्ष जांच होनी चाहिए, लेकिन उनकी कोशिश यही है कि कांग्रेस को बदनाम किया जाए। भाजपा के विरोधी दलों को खत्म किया जाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed