फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress foundation day president mallikarjun kharge rahul gandhi tells party objective nagpur rally

Rahul Gandhi: 'देश में विचारधारा की लड़ाई, BJP में गुलामी'; कांग्रेस के स्थापना दिवस पर नागपुर में गरजे राहुल

Thu, 28 Dec 2023 01:05 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 28 Dec 2023 01:05 PM IST
सार

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने नागपुर में आयोजित पार्टी की रैली में हुंकार भरी। उन्होंने कहा कि देश में दो विचारधारा की लड़ाई जारी है। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने कहा कि '...हमें इस बात पर गर्व है कि बीते 138 सालों में हमने पूरी ईमानदारी से ऐसा भारत बनाने के लिए संघर्ष किया है।'

विज्ञापन
congress foundation day president mallikarjun kharge rahul gandhi tells party objective nagpur rally
नागपुर की रैली में राहुल गांधी का संबोधन - फोटो : social media

विस्तार

कांग्रेस आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। नागपुर में कांग्रेस की विशाल रैली आयोजित की गई है। पार्टी सांसद राहुल गांधी ने कहा कि देश में चुनावी संघर्ष के अलावा विचारधारा की लड़ाई हो रही है। उन्होंने कहा, लोगों को लगता है कि यह सत्ता की लड़ाई है, लेकिन इस लड़ाई की नींव विचारधारा की है। उन्होंने आरोप लगाया कि हाल के दिनों में कुलपतियों की नियुक्ति योग्यता के आधार पर नहीं, बल्कि इसलिए की जाती है क्योंकि वे एक विशेष संगठन से जुड़े होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन



भाजपा में गुलामी का दावा
राहुल गांधी ने महाराष्ट्र के नागपुर में कांग्रेस की 'हैं तैयार हम' रैली में दावा किया, 'बीजेपी के एक सांसद, जो पहले कांग्रेस में थे, उन्होंने मुझसे कहा कि बीजेपी में 'गुलामी' चलती है। राहुल ने पूर्व कांग्रेसी नेता के हवाले से कहा, भाजपा में जो ऊपर से कहा जाता है, वो बिना सोचे समझे करना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन


हम महिलाओं को सशक्त बनाएंगे
वहीं, रैली को संबोधित करते हुए खरगे ने कहा कि मोदी सरकार में गरीब और गरीब हो रहा और अमीर और अमीर बनते जा रहा है। जनता से कहा कि तुम मुझे शक्ति दो मैं तुम्हें न्याय दूंगा। हम महिलाओं को सशक्त बनाएंगे। उनके लिए न्याय स्कीम लाएंगे जिससे महिलाओं को 60 से 70 हजार रुपए मिलेंगे। उन्होंने कहा कि विपक्ष के 147 सांसदों को निलंबित कर कानून बनाए गए। यह लोकतंत्र का मजाक है। मोदी सरकार महंगाई और बेरोजगारी खत्म करने की बजाए देवभजन में लगी है।

 कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि मोदी सरकार जनता को मिल रही सहूलियतें धीरे-धीरे खत्म कर रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार देश पर 5 लाख करोड़ कर्ज छोड़कर गई थी जो आज बढ़कर 200 लाख करोड़ हो गया है। इसलिए देश को बचाने के लिए कांग्रेस और इंडिया गठबंधन को जिताना होगा। उन्होंने कहा कि कर्नाटक और तेलंगाना विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत मनोबल बढ़ाने वाली थी और अन्य राज्यों में हाल की हार से निराश होने की कोई जरूरत नहीं है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा विपक्षी इंडिया गठबंधन में फूट डालना चाहती है। भाजपा जानता है कि अगर विपक्ष एक हो गया तो वह कहीं की नहीं रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियां और हर नागरिक को 15 लाख रुपये देने के अपने वादे को पूरा नहीं कर सकी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मणिपुर नहीं गए जहां महिलाओं के साथ अत्याचार हुआ, लेकिन डायमंड बोर्स की इमारत का उद्घाटन करने के लिए सूरत चले गए।

लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत
इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत निर्माण की दिशा में काम किया है और यह पार्टी संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित है। कांग्रेस गुरुवार को अपने स्थापना दिवस के मौके पर नागपुर में एक विशाल रैली करने जा रही है और इसे औपचारिक रूप से पार्टी की लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत माना जा रहा है। 



मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कांग्रेस का उद्देश्य
मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया पर साझा किए एक पोस्ट में लिखा कि 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जनता का कल्याण और देश के लोगों की प्रगति है। कांग्रेस, संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनैतिक, आर्थिक और सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।'

खरगे ने पोस्ट में लिखा कि 'हमें इस बात पर गर्व है कि बीते 138 सालों में हमने पूरी ईमानदारी से ऐसा भारत बनाने के लिए संघर्ष किया है। कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी भारतीयों को हार्दिक शुभकामनाएं।' पार्टी के स्थापना दिवस पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी मुख्यालय पर राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया। इस दौरान राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। 

राहुल गांधी ने किया ट्वीट
कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर राहुल गांधी ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि 'उन्हें गर्व है कि वह कांग्रेस जैसे संगठन का हिस्सा हैं, जिसका आधार सच्चाई और अहिंसा है और प्रेम, सम्मान और समानता इसके स्तंभ हैं। वहीं देशभक्ति इसकी छत है।' बता दें कि कांग्रेस आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रचार का आज आगाज कर रही है। इसके लिए महाराष्ट्र के नागपुर में 'हैं तैयार हम' रैली का आयोजन किया जा रहा है।

महाराष्ट्र कांग्रेस के अध्यक्ष नाना पटोले ने बुधवार को बताया कि रैली में पार्टी भाजपा की हार और बदलाव का संदेश देगी। बता दें कि नागपुर की रैली को सोनिया गांधी, राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी संबोधित करेंगे। कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को हुई थी। 72 समाज सुधारक, पत्रकार और वकीलों के समूह के साथ कांग्रेस का पहला सम्मेलन बॉम्बे (मौजूदा मुंबई) के गोकुलदास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed