फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress formed election committee for Telangana assembly elections Aparna Sen attacked TMC

Congress: तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने गठित की चुनाव समिति, अपर्णा सेन ने टीएमसी पर किया हमला

Fri, 21 Jul 2023 06:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Fri, 21 Jul 2023 06:48 AM IST
सार

फिल्म निर्माता अपर्णा सेन ने पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है। सेन का कहना है कि सीएम ममता बनर्जी इसकी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। सेन ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन राज्य के गृह मंत्री के रूप में, आप अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती।

विज्ञापन
Congress formed election committee for Telangana assembly elections Aparna Sen attacked TMC
कांग्रेस - फोटो : social media

विस्तार

कर्नाटक विधानसभा जीतने के बाद कांग्रेस इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए तैयार हो गई है। तेलंगाना विधानसभा चुनाव जीतने के लिए कांग्रेस ने चुनाव समिति का गठन किया है। इसके लिए उसने सदस्यों को एक पत्र जारी किया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नेड्डा ने पश्चिम बंगाल में पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर एक समीति का गठन किया है। 

विज्ञापन


कांग्रेस ने जारी किया पत्र
कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश चुनाव समिति के गठन के प्रस्ताव को तत्काल रूप से मंजूरी दे दी है। 
विज्ञापन


समिति में यह लोग शामिल
ए. रेवंत रेड्डी (सांसद) (अध्यक्ष), भट्टी विक्रमार्क मल्लू (विधायक), थाटीपर्थी जीवन रेड्डी, एमएलसी, बोम्मा महेश कुमार गौड़, जग्गा रेड्डी(विधायक), डॉ. जे. गीता रेड्डी, मो. अज़हरुद्दीन, एम. अंजन कुमार यादव, कुंदुरु जना रेड्डी, वी. हनुमंत राव, पोन्नला लक्ष्मैया, एन. उत्तम कुमार रेड्डी (सांसद), कोमाटिरेड्डी वेंकट रेड्डी (सांसद), सी. दामोदर राजा नरसिम्हा, वाई. मधु याशकी गौड़, डुडिल्ला धर बाबू (विधायक), चल्ला वामशी चंद रेड्डी, एस.ए. संपत कुमार, रेणुका चौधरी, पोरिका बलराम नाइक, पोडेम वीरैया (विधायक), दंसारी अनसूया (विधायक), मो. अली शब्बीर, पोंगुलेटी निवास रेड्डी, प्रेमसागर राव, एम सुनीथा राव मुधिराज

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित लोगों से मिलेगी भाजपा की समिति
भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी ने पश्चिम बंगाल पंचायत चुनावों में हुए हिंसा और निर्दोषों की हत्या की जांच के लिए एक जांच समिति का गठन किया है। भाजपा ने पार्टी के अनुसूचित जाति के (सांसद)ों को समिति में शामिल किया है। समिति पश्चिम बंगाल के हिंसा ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करेगी। इसी के साथ समिति प्रभावित व्यक्तियों और परिजनों से बातचीत करेगी। समिति बातचीत और दौरे के अनुसार, एक रिपोर्ट बनाएगी और अपनी रिपोर्ट जेपी नड्डा को सौंपेगी। 





जांच समिति के यह है सदस्य

  1. विनोद सोनकर, (सांसद) (संयोजक)
  2. सुरेश कश्यप, (सांसद)
  3. एस. मुनिस्वामी, (सांसद)
  4. मनोज राजोरिया, (सांसद)
  5. विनोद चावड़ा, (सांसद)

अपर्णा सेन ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना
फिल्म निर्माता अपर्णा सेन ने पंचायत चुनाव में हुई हिंसा को लेकर टीएमसी सरकार पर निशाना साधा है। सेन का कहना है कि सीएम ममता बनर्जी इसकी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। सेन ने कहा कि राज्य चुनाव आयोग और केंद्रीय बलों को स्थानीय पुलिस और प्रशासन पर निर्भर रहना पड़ता है। लेकिन राज्य के गृह मंत्री के रूप में, आप अपनी जिम्मेदारी से बच नहीं सकती। मैं स्तब्ध हूं। मैं हर किसी तरह असहाय होकर स्थिति को देख रही हूं। विरोध के हमारे शब्दों का कोई मतलब नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed