फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   congress for hat-trick of victory new faces candidates for mizoram assembly election

मिजोरम में जीत की हैट्रिक के लिए कांग्रेस ने नए चेहरों पर लगाया दांव

Fri, 12 Oct 2018 07:42 AM IST
रीता तिवारी,अमर उजाला, आइजल
रीता तिवारी,अमर उजाला, आइजल Updated Fri, 12 Oct 2018 07:42 AM IST
विज्ञापन
congress for hat-trick of victory new faces candidates for mizoram assembly election
Congress

पूर्वोत्तर राज्य मिजोरम में सत्ता का हैट्रिक लगाने का मंसूबा बांध रही कांग्रेस ने इस बार नए चेहरों पर दांव लगाया है। पार्टी ने अगले महीने होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए गुरवार को 36 उम्मीदवारों की जो पहली सूची जारी की उनमें से एक तिहाई यानी 12 नए चेहरे हैं। पार्टी ने सात निवर्तमान विधायकों को पत्ता काट दिया है।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ललथनहवला ने यहां यह सूची जारी की। चार सीटों के उम्मीदवारों का एलान बाद में किया जाएगा। खुद ललथनहवला दो सीटों से चुनाव लड़ेंगे। इस सूची में महज एक महिला का नाम शामिल है जो मौजूदा सरकार में मंत्री हैं।
विज्ञापन


ललथनहवला कहते हैं कि कांग्रेस के बुजुर्ग नेताओं ने अबकी नई पीढ़ी के नेताओं के लिए जगह खाली कर दी है। पार्टी की सूची में तीन पूर्व छात्र नेताओं के अलावा एक पूर्व आईपीएस अधिकारी भी शामिल हैं। पार्टी के उम्मीदवारों की सूची में पिछला विधानसभा चुनाव हारने वाले प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष लालमासामना घाका का नाम भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ललथनहवला अपने गृह क्षेत्र शेरछिप के अलावा चंफाई दक्षिण सीट से भी मैदान में उतरेंगे। मुख्यमंत्री ने बताया कि उम्मीदवारों की औसत उम्र 57 साल है। कांग्रेस बीते दिनों दो वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे से परेशान है। लेकिन ललथनहवला ने आज दावा किया कि इससे पार्टी की जीत की संभावनाओं पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ध्यान रहे कि बीते 14 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष आर. लालजियरलियाना ने इस्तीफा देकर विपक्षी मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) का दामन थाम लिया था। उसके बाद इस महीने पूर्व मंत्री लालरिनलियाना साइलो ने भी इस्तीफा दे दिया था। मुख्यमंत्री का कहना है कि यह दोनों लोग भले पार्टी से बाहर गए हों, दूसरे दलों के सैकड़ों लोग कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।


ललथनहवला ने दावा किया कि नए चेहरों के साथ पार्टी लगातार तीसरी बार यहां सत्ता में लौटेगी। उनका कहना है कि इस बार हमारी जीत आसान होगी। मुख्यमंत्री कहते हैं कि विपक्षी एमएनएफ कांग्रेस नेताओं के इस्तीफे को बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर रहा है। दो विधायकों के जाने को पार्टी से पलायन नहीं कहा जा सकता। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि जो नेता पार्टी छोड़ कर गए हैं उनको पता था कि इस बार उनका पत्ता कट जाएगा। इसी वजह से उन लोगों ने पार्टी का साथ छोड़ा है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed